कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हासन जिले से जुड़े सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी गठित करने का फैसला किया है। इस सेक्स स्कैंडल में हासन से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना का नाम भी सामने आया है। पुलिस को जानकारी है कि जेडीएस चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर रवाना हो गए।
सिद्धारमैया ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में सरकार ने एसआईटी बनाने का फैसला किया है। हासन में आपत्तिजनक वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है। इस संबंध में महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार को एसआईटी जांच कराने के लिए चिट्ठी लिखी थी। यह फैसला उनके अनुरोध के जवाब में लिया गया है।
दरअसल, कर्नाटक महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ नागलक्ष्मी चौधरी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य पुलिस प्रमुख आलोक मोहन को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने हासन जिले में वायरल हो रहे महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो की जांच के लिए विशेष जांच करने की मांग की। चिट्ठियों में कहा गया कि उन सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस घिनौने अपराध का न सिर्फ वीडियो बनाया है, बल्कि इसे सार्वजनिक तौर पर सर्कुलेट करने का भी काम कर रहे हैं।
हासन में वोटिंग से पहले प्रज्वल रेवन्ना ने अपने इलेक्शन एजेंट पूर्नाचंद्रा तेजस्वी एमजी के जरिए शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें रेवन्ना ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है. पुलिस में दर्ज एफआईआर में कहा गया कि नवीन गौड़ा और अन्य लोगों ने फर्जी वीडियो और तस्वीरों को तैयार किया और हासन में चुनाव से पहले वोटर्स के बीच उन्हें सर्कुलेट करने का काम किया। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि प्रज्वल रेवन्ना की छवि खराब की जा सके। वे लोगों से कह रहे हैं कि रेवन्ना के लिए वोट नहीं किया जाए. बताया गया है कि वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना भी नजर आ रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...