साल 2022 में शाहरुख खान ने एक याचिका दी थी कि उन्होंने उस जमीन के लिए मुंबई उपनगरीय जिले के कलेक्टर को ज्यादा राशि का भुगतान किया है, जिस पर उनका घर ‘मन्नत’ है। दो साल बाद महाराष्ट्र सरकार अभिनेता शाहरुख खान की याचिका को मंजूरी दे सकती है, जिसके चलते शाहरुख खान को रिफंड के तौर पर करोड़ों रुपये मिल सकते हैं।
बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान का बंगला मन्नत बैंड स्टैंड, बांद्रा पश्चिम में स्थित है। ये आलीशान घर राज्य सरकार द्वारा मूल मालिक को पट्टे पर दी गई जमीन पर बनाया गया है, जिसने सौदे को मंजूरी मिलने के बाद इसे शाहरुख खान को बेच दिया था।
2,446 स्क्वायर मीटर में फैली प्रॉपर्टी को एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिये शाहरुख और गौरी खान के नाम पर स्थानांतरित किया गया था। बाद में शाहरूख खान और उनकी पत्नी ने राज्य सरकार की पॉलिसी का लाभ उठाने का फैसला किया जो लीज पर दी गई प्रॉपर्टी को (क्लास 2) को कंप्लीट ऑनरशिप (क्लास 2) में बदलने की अनुमति देती है। दोनों ने राज्य की नीति के अनुसार मार्च 2019 में रेडी रेकनर कीमत का 25 प्रतिशत भुगतान किया, जिसकी गणना 27.50 करोड़ रुपये की गई थी।
शाहरुख खान को कनवर्जन फीस को कैलकुलेट करते समय राज्य सरकार की ओर से एक ‘अनजाने में हुई गलती’ के बारे में पता चला ऐसा कहा जाता है कि कंवर्जन फीस के कैलकुलेशन प्रोसेस में जमीन के टुकड़े के बजाय बंगले की वैल्यू को ध्यान में रखा गया था।
अधिकारियों द्वारा ‘अनजाने में हुई गलती’ को खान परिवार ने सितंबर 2022 में नोटिस किया था और गौरी खान ने कलेक्टर, एमएसडी के आगे एक रिप्रेजेंटेशन दिया, जिसमें एक्स्ट्रा अमाउंट रिफंड की मांग की गई, जो कि 9 करोड़ रुपये बताया गया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया है कि कलेक्टर ने इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया है। राज्य के अधिकारियों ने कहा है कि कि मंजूरी मिलते ही एक्सेस पेमेंट रिफंड कर दी जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...