Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में अब चर्च के बाहर हुई गोलीबारी, तीन की मौत - Ekhabri.com

अमेरिका में अब चर्च के बाहर हुई गोलीबारी, तीन की मौत

अमेरिका में अब एक चर्च के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है। यहां एक व्यक्ति ने गोलियां बरसाकर दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। जबकि घटना को अंजाम देने वाला बंदूकधारी भी ढेर हो गया। यह घटना आयोवा प्रांत के एमएस शहर में स्थित कार्नरस्टोन चर्च के बाहर हुई।
स्टोरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने चर्च के पास दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। शेरिफ कैप्टन निकोलस लेनिन ने बताया कि ऐसा लगता है कि हमलावर ने खुद को गोली मारी थी। घटना की जांच की जा रही है। इधर, अमेरिका के विस्कांसिन में एक कब्रिस्तान में गोलियां चलाई गईं। एक अंतिम संस्कार के दौरान हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्यवाई में हमलावर मारा गया।
बाइडन ने की हथियार खरीदने की उम्र बढ़ाकर 21 साल करने की वकालत
अमेरिकी स्कूलों में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से चिंतित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि बहुत हो चुका अब हथियार को लेकर कांग्रेस को सख्त कानून बनाना ही होगा। उन्होंने सांसदों से अपील की  कि अगर हम घातक हथियारों व उच्च क्षमता वाली मैगजीन की बिक्री पर प्रतिबंध बहाल नहीं कर सकते तो कम से कम घातक हथियारों को खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल कर देनी चाहिए। इसके साथ ही जिन्हें मानसिक समस्याएं हैं उनके भी हथियार खरीदने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह बातें  व्हाइट हाउस में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह उवाल्डे के स्कूल में 19 छात्रों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया,  अभी ओक्लाहोमा में चार लोग मारे गए, ऐसी बहुत सी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। आखिर हम और कितने नरसंहार का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे यह मत कहना कि घातक हथियारों को खरीदने की उम्र बढ़ाने से फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ज्यादातर लोग हथियारों पर प्रतिबंध चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सांसद हथियारों पर नकेल लगाने में नाकाम रहे तो मतदाताओं को नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में इसे केंद्रीय मुद्दा बनाकर अपनी नाराजगी जतानी चाहिए।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *