Google Analytics Meta Pixel भाजपा नेता विधायक की धौंस दिखाकर एसईसीएल की जमीन पर बना रहा दुकान - Ekhabri.com

भाजपा नेता विधायक की धौंस दिखाकर एसईसीएल की जमीन पर बना रहा दुकान

निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एसईसीएल के अधिकारियों को धमकाया- कहा- विधायक ननकीराम का करीबी हूं
कोरबा । एसईसीएल रजगामार की बेशकीमती जमीन पर भाजपा नेता कब्जा कर आलीशान दुकान बना रहा है। शिकायत के बाद निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एसईसीएल के अधिकारियों को रामपुर विधायक के करीबी होने की धौंस जमाने लगा। निर्माण कार्य बन्द करने का निर्देश के बाद भी निर्माण कराया जा रहा है। यह मामला रजगामार का है, जहां भाजपा नेता प्रकाश अग्रवाल एसईसीएल की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर दुकान बना रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्योत्सना महंत के प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने एसईसीएल कोरबा के सीजीएम को शिकायत की थी। शिकायत के बाद सीजीएम ने एसईसीएल रजगामार के उप क्षेत्रीय प्रबंधक पि.मुदली को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। अवैध निर्माण करने वाले भाजपा नेता चंद्रप्रकाश अग्रवाल को कई नोटिस व समझाईश देने के बाद भी एसईसीएल रजगामार के शापिंग सेंटर ओमपुर में बने दुकान के बगल की खाली भूमि पर विधायक ननकीराम कंवर की धौंस दिखाकर ओमपुर कालोनी के मुख्य मार्ग में टीन का घेरा करके अवैध कब्जा कर दुकान का अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसके बाद उप क्षेत्रीय प्रबंधक पि.मुदली एसईसीएल के दल बल और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कराये जा रहे अवैध निर्माण को तोडऩे पहुंचे, लेकिन भाजपा नेता चंद्रप्रकाश अग्रवाल और उनका भांजा निश्चय अग्रवाल ने विधायक ननकीराम कंवर व विकास महतो की धौंस दिखाकर उलटे एसईसीएल उप क्षेत्रीय प्रबंधक पि.मुदली को ही खरी खोटी सुना दी। भाजपा नेता और प्रबंधन के बीच निर्माण को लेकर काफी बहस चलती रही, लेकिन अवैध निर्माण तोडऩे में एसईसीएल प्रबंधन नाकाम रहा। अब देखना होगा कि एसईसीएल प्रबंधन चंद्रप्रकाश अग्रवाल के द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण को तुड़वा पाता है या भाजपा नेता चंद्रप्रकाश अग्रवाल की दबंगई के सामने हार मानता है। लोगों की माने इतना बड़ा निर्माण बिना प्रबंधन की साठ गांठ के बिना संभव नहीं है। संतोष मिश्रा ने भी बताया कि वहां जब एक गरीब व्यक्ति मिथलेश पटेल होटल को बना रहा था तो उसको प्रबंधन ने तोड़कर वाहवाही लूट ली थी, लेकिन करोड़पति व्यापारी दुकान का निर्माण करा रहा था तो इनको खुली छूट प्रबंधन के द्वारा दी गई है। सीजीएम कोरबा के निर्देश पर रजगामार प्रबंधन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा को निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के लिए मुलाकात करने की बात कही है। चन्द्रप्रकाश अग्रवाल के द्वारा भाजपा शासनकाल में ही रजगामार के एसईसीएल की भूमि पर कब्जा कर अग्रसेन हायर सेकंडरी स्कूल और कई कांप्लेक्स का निर्माण कराया गया है, जिनका किराया भी भाजपा नेता द्वारा वसूला जाता है। स्कूल व दुकान में बिजली एसईसीएल का उपयोग किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...