रायपुर। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उनका अलग अलग रूप देखने को मिल रहा है। आज सीतापुर विधानसभा के मंगलैरगढ़ में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बच्चे के रहने का इंतजाम कराया।
मुलाकात के दौरान एक अनाथ बालक ने कहा कि मेरा कोई नहीं है, मेरे माता-पिता का निधन ही चुका है, मैं अकेला हूं। बच्चे की बात पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तत्काल बालक को छात्रावास में दाखिला दिलाने के निर्देश दिए।










