आईपीएल-2025 में रविवार को क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी। पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल 2014 में टीम ने खिताबी मैच खेला था। इस सीजन का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। अय्यर ने 41 बॉल में आठ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। इस खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब से नवाजा गया।अय्यर इस सीजन अब तक 16 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 54.82 की औसत के साथ कुल 603 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आ चुके हैं। इसी के साथ अय्यर ऐसे इकलौते कप्तान बन गए, जिनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग आईपीएल टीमें फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले श्रेयस अय्यर ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, जबकि साल 2024 में केकेआर को फाइनल में पहुंचाया था।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए कप्तान अय्यर ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने सर्वाधिक दो शिकार किए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...