Google Analytics Meta Pixel सेक्सटॉर्शन का आरोपी युवक शुभम कुमार सिंह कर्नाटक से गिरफ्तार - Ekhabri.com

सेक्सटॉर्शन का आरोपी युवक शुभम कुमार सिंह कर्नाटक से गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने न्यूड वीडियो कॉल के जरिए सेक्सटॉर्शन के घिनौने खेल का खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के आरोपी युवक शुभम कुमार सिंह को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के नाम पर अश्लील फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उन्हें बदनाम करने का घिनौना खेल खेल रहा था। वह उन महिलाओं के खिलाफ गंदा साइबर कैंपेन चलाता था, जो उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करती थीं। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ मनोज प्रसाद सिंह (25) के रूप में हुई है। यह कर्नाटक के संदूर इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। आरोपी ने 100 से ज्यादा ईमेल आईडी बना रखी थी। वहीं 13 हजार 500 महिलाओं के स्क्रीनशॉट्स जुटाए। वह न्यूड वीडियो कॉल के लिए ब्लैकमेल करता था। आरोपी शुभम मूलतः बिहार का रहने वाला है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम ने अब तक 11 अलग-अलग महिलाओं के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई थीं। इन अकाउंट्स पर वह मॉर्फ की गई अश्लील तस्वीरें और मैसेज पोस्ट करता था और उन महिलाओं को सेक्स वर्कर के रूप में दर्शाता था। अधिकारी ने आगे बताया कि जब आरोपी का मोबाइल खंगाला तो उसमें 13,500 महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जिन्हें उसने संभालकर रखा था। उसने करीब 100 फर्जी ईमेल आईडी भी बनाई थीं, जिनका इस्तेमाल सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और गुमनाम रूप से गतिविधियां करने में किया जाता था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *