भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को एकदिवसीय प्रारूप में लगातार अच्छी पारियां खेलने के लिए जनवरी माह का आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि इंग्लैंड की अंडर-19 कप्तान ग्रेस स्क्रीवन्स महिला वर्ग में यह सम्मान पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। गिल ने जनवरी में सीमित ओवरों के क्रिकेट में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के विरुद्ध एकदिवसीय प्रारूप में काफी रन जुटाए।
23 वर्ष के गिल ने जनवरी में 100 से अधिक के तीन स्कोर बनाए और इस दौरान 567 रन जोड़े। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध हैदराबाद में सीरीज के पहले मैच में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 149 गेंद में 28 बाउंड्री की मदद से 208 रन बनाए और इस दौरान एकदिवसीय प्रारूप में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उन्होंने इसके अलावा श्रीलंका के विरुद्ध 116 और न्यूजीलैंड के विरुद्ध अंतिम एकदिवसीय में 112 रन की पारी भी खेली।
गिल ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कान्वे और हमवतन मोहम्मद सिराज को वैश्विक मतदान में पछाड़कर पहली बार आइसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही वह अक्टूबर 2022 में विराट कोहली के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय भी बने।
हर्षिता और नीलाक्षी ने श्रीलंका को बांग्लादेश पर जीत दिलाई
सलामी बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रम और नीलाक्षी डिसिल्वा के बीच अटूट शतकीय साझेदारी से श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में रविवार को ग्रुप ए के कम स्कोर वाले मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 126 रन ही बना सकी जिसके जवाब में श्रीलंका ने हर्षिता के नाबाद 69 रन और नीलाक्षी के नाबाद 41 रन की पारियों से 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर जीत दर्ज की। हर्षिता और नीलाक्षी ने चौथे विकेट के लिए उस समय 104 रन की अटूट साझेदारी की जब टीम पावरप्ले में 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...