नाटकोट्टाई नगरम क्षेत्रम संस्था की ओर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को चांदी का पलंग-बिछावन दान किया गया। संस्था के लोगों ने मिलकर बाबा की शयन आरती के लिए यह व्यवस्था की है।
वाराणसी शहर के सिगरा क्षेत्र में इस ट्रस्ट का मंदिर और कार्यालय है। बीते दिनों इस ट्रस्ट की करीब 250 करोड़ की संपत्ति अवैध कब्जा से काशी में मुक्त हुई थी।










