पंजाबी Singer ने TV पर आयोजित एक कार्यक्रम खुद को बताया Single यानी अविवाहित बताया तो यह बात पति को नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपना और पंजाबी सिंगर का मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया। अभिनेत्री पवित्र पुनिया के बाद टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 14 का हिस्सा बनी एक और प्रतियोगी की निजी जिंदगी से जुडी सच्चाई सामने आई है। यहाँ प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि पंजाबी गायिका सारा गुरपाल हैं।
सारा ने शो के प्रीमियर के दौरान सलमान खान के सामने बताया कि वह अभी तक कुंवारी हैं। जबकि, हकीकत में तो वह शादीशुदा हैं। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पति पंजाबी गायक तुषार कुमार ने किया है। तुषार का कहना है कि सारा से उनकी शादी वर्ष 2014 में हो चुकी है।
विवादों से भरे टीवी के रियलिटी शो का जैसे ही शुभारंभ हुआ है वैसे ही इसके प्रतियोगियों के बारे में नए-नए खुलासे होना शुरू हो गए हैं। शो के प्रीमियर के दौरान सारा गुरपाल से जब पूछा गया कि क्या वह शादीशुदा हैं? तो उस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह अभी तक कुंवारी हैं। सारा के इस बयान को सुनकर उनके पति तुषार कुमार फौरन सामने आए और उन्होंने शादी का प्रमाण पत्र जारी करते हुए बताया कि सारा से उनकी शादी वर्ष 2014 में हो चुकी है।
तुषार ने अपने बयान में कहा कि उनकी शादी सारा से पंजाब के जालंधर में 16 अगस्त 2014 को हुई थी। उन्होंने कहा कि वैसे उन्हें सामने आने का शौक नहीं था, लेकिन सारा के इस बयान ने उन्हें सामने आने पर मजबूर किया। तुषार ने बताया है कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लगातार अलग-अलग जगहों से उन्हें मैसेज मिल रहे थे कि जब सारा का ब्याह उनके साथ हो चुका है तो सारा राष्ट्रीय टीवी पर खुद को कुंवारी क्यों बता रही हैं? अपनी शादी को साबित करने के लिए तो अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी जारी किया है।
सारा के झूठ बोलने की वजह बताते हुए तुषार ने कहा कि सारा ने उनसे शादी प्रसिद्धि पाने के लिए की थी। सारा चाहती थीं कि तुषार से शादी करने के बाद उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी। साथ ही वह प्रसिद्धि भी पा लेगी। सारा ने उन्हें छोड़ दिया जब उन्हें उनसे न तो लोकप्रियता मिली और न ही कुछ और हासिल हुआ। हालांकि, तुषार ने जो मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया है उसमें औरत का नाम रचना देवी है, सारा गुरपाल नहीं। इस बारे में अभी तक कोई भी बात साफ नहीं हो सकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...