रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव गुरुवार को जिला चिकित्सालय, कबीरधाम पहुंचे। यहां स्वास्थ्य उन्होंने ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस ‘ के अवसर पर अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया और चिकित्सालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने प्रसूता माताओं से भेंटकर उन्हें महतारी किट प्रदान किए और अस्पताल परिसर में निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया।










