छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस जांच, शव की पहचान और न्यायिक प्रक्रिया, तीनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जिस युवक सीमित खाखा (30 वर्ष) को पुलिस ने अधजली लाश के आधार पर मृत मानते हुए उसकी हत्या का खुलासा किया था, वही युवक शनिवार रात अचानक सिटी कोतवाली थाना जशपुर पहुंच गया और कहा, “साहब, मैं जिंदा हूं… मेरी हत्या नहीं हुई।” सीमित को जिंदा देखकर पुलिस अधिकारी, परिजन और गांव के लोग स्तब्ध रह गए। इसके बाद पूरे मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, 22 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरनानगर–बालाछापर मार्ग स्थित तुरीटोंगरी जंगल में एक अधजली लाश मिली थी। शव एक गड्ढे में पड़ा था और पहचान मुश्किल थी। पोस्टमार्टम में मौत हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अधजले शव की पहचान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई थी, जहां सीमित खाखा के माता-पिता और भाई ने शव को सीमित का ही बताया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का पूरा खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने हत्या स्वीकार भी की थी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई थी।
पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में कमीशन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप था कि सीमित पर चाकू और रॉड से हमला कर उसकी हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया। इस मामले में 5 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था। शनिवार रात ग्राम पंचायत सिटोंगा की सरपंच कल्पना खलखो के साथ सीमित खाखा खुद थाने पहुंचा। सरपंच ने बताया कि एक ऑटो चालक ने सीमित को पहचानकर सूचना दी थी कि जिस युवक की हत्या के आरोप में लोग जेल में हैं, वही युवक जिंदा है।सीमित ने पुलिस को बताया कि वह रोजगार की तलाश में झारखंड गया था। मोबाइल न होने के कारण वह परिवार से संपर्क नहीं कर सका। क्रिसमस मनाने घर लौटते समय उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली।
एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने कहा कि पुलिस ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और परिजनों की पहचान के आधार पर वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया था। सीमित के जीवित मिलने के बाद अब पूरे मामले की पुनः जांच की जा रही है और आरोपियों की अस्थायी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वास्तविक मृतक की पहचान के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है। यह मामला अब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...