अकाउंट एग्रीगेटर (एए) की शुरुआत होन से छोटे कारोबारियों और आम ग्राहकों को कर्ज लेने में कई तरह के फायदे मिलेंगे। गत सप्ताह देश के आठ प्रमुख बैंक एए नेटवर्क से जुड़ गए हैं। इससे छोटे कारोबारी या खुदरा ग्राहक किसी कर्ज के लिए अब आवेदन करते हैं तो कम ब्याज दर पर कर्ज देने और नए ग्राहक बनाने के लिए बैंकों में ही स्पर्धा होगी। इसका सीधा लाभ ग्राहको को मिलेगा। हालांकि एए पर किसी ग्राहक की सिर्फ वही वित्तीय जानकारी दिखेगी, जिसके लिए ग्राहक अपनी मंजूरी देगा।
पिछले दिनों एसबीआइ, आइसीआइसीआइ बैंक, एक्सिस बैंक, आइडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड और फेडरल बैंक एए नेटवर्क से जुड़ गए हैं। वर्ष 2016 से एए नेटवर्क को चालू करने की भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की कवायद चल रही थी। एकाउंट एग्रीगेटर का लाइसेंस आरबीआइ देता है। अभी सात गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी एनबीएफसी को आरबीआइ ने एए का लाइसेंस दिया है। ये कंपनियां एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करेंगी जिससे ग्राहक भी जुड़े होंगे और लोन देने वाले बैंक भी। इस प्लेटफार्म पर ग्राहकों से जुड़ी 19 प्रकार की वित्तीय जानकारी का ब्योरा होगा। लेकिन जो जानकारी ग्राहक देना चाहेंगे, सिर्फ वही बैंकों से साझा की जाएगी। इनमें आयकर रिटर्न, जीएसटी रिटर्न, निवेश, बैंकों के खाते, इंश्योरेंस, पेंशन फंड, मकान या आटो लोन जैसी जानकारियां श्ाामिल होंगी। जब ग्राहक अपनी मंजूरी देगा तब एए संबंधित एजेंसी से ये जानकारियां जुटाएगा। हालांकि एए उस डाटा को स्टोर नहीं कर सकेगा और उसकी बिक्री नहीं कर सकेगा।
एमएसएमई मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक एए से छोटे उद्यमियों के कर्ज में काफी पारदश्रिता आ जाएगी। कर्ज लेने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने में कारोबारियों के समय बर्बाद नहीं होंगे और बिना वजह बैंक एमएसएमई के लोन आवेदन को खारिज नहीं कर पाएंगे। दूसरी तरफ बैंक की ट्रांजेक्शन लागत कम हो जाएगी और एए की मदद से वे हाथोंहाथ छोटे लोन की मंजूरी दे सकेंगे। एए की मदद से किसी लोन के लिए आवेदन करने पर उस आवेदन की जानकारी कई बैंक को होगी और सभी बैंक आवेदक के वित्तीय स्कोर को देखते हुए अलग-अलग तरीके से ब्याज दर की पेशकश कर सकते हैं। अभी ग्राहकों को सभी बैंकों में अलग-अलग आवेदन करना पड़ता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...