कोरोना वायरस के चलते भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है जिसका असर अब धीरे-धीरे बड़े-बड़े रिटेल स्टोर्स में भी दिखने लगा है। देश में इन बड़े रिटेल स्टोर बिग बाजार, ईजी-डे, मोर, रिलायंस फ्रेश समेत कई बड़े स्टोर में पहले बाय वन गेट वन, 10% से लेकर 40% तक जैसी कई स्कीमों का फायदा मिलता था पर अब लॉकडाउन के दौरान ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पहले जहां रिटेल स्टोर में हर छोटे से बड़े सामान में स्कीम नजर आती थी, वहीं अब स्कीम तो दूर की बात है, सामानों के MRP रेट भी बढ़ गए हैं। सभी डिस्काउंट ऑफर अब हटा दिए गए हैं। इसके साथ ही केवल मेंबरशिप वाले लोगों को ही कुछ पर्सेंट का फायदा मिल पा रहा है। सभी चीजें एमआरपी पर ही दी जा रही हैं जा फिर इससे बढ़ कर।
गुड़गांव के रेलवे रोड स्थित ईजी डे स्टोर संचालक ने बताया कि सामानों के दाम ऊपर से ही बढ़कर आ रहे हैं। डिस्काउंट भी हटा दिए गए हैं। वहीं, बिग बाजार स्टोर संचालक ने बताया कि खरीदारों की संख्या में कमी आई है। लोग एक बार में ही अधिक सामान खरीद कर लेकर जा रहे हैं। स्पेशल प्राइस के टैग भी अब कम ही लगे हुए हैं।
सप्लाई ज्यादा है, मगर अब डिमांड कम
जानकारी के अनुसार रिटेल स्टोर पूरे दिन के लिए नहीं खोले जा रहे हैं, यह दो शिफ्ट में खोले जा रहे हैं। सुबह 4 घंटे के बाद दोपहर बाद भी 3 से 4 घंटे के लिए खुल रहे हैं, ताकि सीमित लोग ही इन स्टोर में आ पाएं। इसके साथ ही स्टोर में एक साथ सभी लोगों को नहीं भेजा जा रहा है। थोक व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में इस वक्त सप्लाई की कोई दिक्कत नहीं हैं। उल्टे अब सप्लाई ज्यादा है, मगर डिमांड कम हो गई है।
मंडियों से ज्यादा रेट पर स्टोर में मिल रही सब्जी
सब्जी मंडी के मुकाबले रिटेल स्टोर में सब्जियों के दाम कई गुना बढ़ा दिए गए हैं। सब्जी मंडी में जहां आलू और टमाटर 20 रुपये किलो तक मिल रहा है वहीं, रिटेल स्टोर में इनका दाम 30 से 35 रुपये किलो है। गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी मंडी के एक विक्रेता दिनेश बताते हैं कि सब्जियों के रेट इन दिनों अपने निम्न स्तर पर हैं। बावजूद इसके मंडी में खरीदारों की संख्या आधी हो गई है।
दाल, चावल, चीनी के दामों में बढ़ोतरी
दाल, चावल, चीनी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। कुछ चीजों के दाम होलसेल में भी 5-6 रुपए किलो तक बढ़े थे, लेकिन रीटेलर ने वही माल आगे 20-30 रुपये तक बढ़ाकर दे रहे हैं। इससे मार्केट में एक नकारात्मक माहौल बनने लगा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...