Google Analytics Meta Pixel शराब की बोतल में करैत सांप: लोगों के उड़े होश - Ekhabri.com

शराब की बोतल में करैत सांप: लोगों के उड़े होश

जांजगीर-चांपा- शराब की बोतल में करैत सांप निकले से लोगों को होश ही उड़ गए। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में सोमवार को देशी शराब की बोतल में एक जहरीला मरा हुआ सांप निकला, जिसे देखते ही खरीदार घबरा गया। वो बोतल को लेकर शराब दुकानदार के पास गया और उससे शिकायत की। मामला पामगढ़ के देशी शराब दुकान का है। बोतल के अंदर मरे हुए सांप की पहचान करैत के रूप में हुई है।

बोतल खोली तो मरा हुआ सांप दिखाई दिया
सोनसरी निवासी वीरेंद्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ के देशी शराब दुकान में शराब लेने के लिए पहुंचा था। वहां से उसने देशी शराब की बोतल खरीदी और पीने के लिए पास में ही बैठ गया। उसने जैसे ही शराब की बोतल खोली, उसके अंदर मरा हुआ सांप दिखाई दिया। उसने तुरंत बोतल का ढक्कन बंद कर दिया और अपने दोस्त को भी बोतल दिखाई। उसका दोस्त भी शराब के बोतल के अंदर सांप देखकर हैरान रह गया।
सेल्समैन को नहीं है कोई जानकारी
वीरेंद्र दास और उसके साथी ने बाकी के लोगों को भी सांप वाली शराब की बोतल दिखाई। इसके बाद सभी दुकान में इकट्ठा हो गए। पामगढ़ के देशी शराब दुकान के सेल्समैन शिव दयाल बर्मन ने बताया कि शराब कार्टून में भरकर आता है। उसमें सील लगी हुई होती है। उन्होंने कहा कि ये शराब भी जांजगीर के वेयर हाउस से आई है। बोतल पर 14 अक्टूबर 2022 की सील लगी हुई है। सांप उसके अंदर कैसे आया और सीलबंद करते वक्त किसी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी, इस बारे में सेल्समैन ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इधर बोतल में बंद मरे हुए सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि मरे हुए सांप की बोतल को सेल्समैन ने न तो वापस लिया और न तो ग्राहक को उसके पैसे ही लौटाए। इसके बाद ग्राहक बोतल को लेकर अपने गांव वापस चला गया। जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सहायक आयुक्त आबकारी विभाग ने कहा है कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है। टीम गठित कर जांच के लिए सोनसरी गांव भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...