Google Analytics Meta Pixel यात्रियों को गुमराह कर ज्यादा पैसा वसूलती हैं कुछ घरेलू एयरलाइंस - Ekhabri.com

यात्रियों को गुमराह कर ज्यादा पैसा वसूलती हैं कुछ घरेलू एयरलाइंस

संसद की एक स्थायी समिति ने कुछ घरेलू एयरलाइंस की ओर से ज्यादा हवाई किराया वसूलने पर ध्यान दिया है। समिति का मानना है कि यह एयरलाइंस यात्रियों को गुमराह कर रही हैं और उन्हें ज्यादा भुगतान के लिए मजबूर कर रही हैं। समिति ने निजी विमानन कंपनियों की ओर से अपनी वेबसाइट्स पर उड़ान में बची सीटों की संख्या और टिकट के मूल्य को लेकर प्रकाशित गलत सूचनाओं पर भी ध्यान दिया है।

 

 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 2023-24 की अनुदान मांगों से जुड़ी रिपोर्ट में संसदीय समिति ने कहा है कि गलत सूचनाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आखिरी टिकट बिकने के बाद भी वेबसाइट पर उतनी ही सीटें दिखती हैं, जितनी टिकटों की बिक्री से पहले बताई गई थीं। यह बताता है कि एयरलाइन जनता को गुमराह कर रही हैं और यात्रियों को अधिक भुगतान करने के लिए मजबूर कर रही हैं। समिति ने मंत्रालय को किरायों को युक्तिसंगत बनाने और एयरलाइंस की वेबसाइट पर सही जानकारी प्रकाशित करने के संबंध में उचित दिशा-निर्देश तैयार करने का सुझाव दिया है।

 

 

समिति ने यह भी जानना चाहा कि क्या विमानन नियामक डीजीसीए ने किसी भी समय हवाई टिकटों के किराये की जांच के लिए हस्तक्षेप किया था। साथ ही निजी एयरलाइंस की ओर से एक ही क्षेत्र, मार्ग और उड़ानों की एक ही दिशा के लिए अलग-अलग किराया वसूलने पर चिता जताई है। ऐसा विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़ी उड़ानों में हो रहा है, जहां घरेलू टिकटों का मूल्य कभी-कभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी ज्यादा होता है।

Read Also  अमूल ने दी बड़ी राहत, घी 40 रुपये सस्ता, 700 से अधिक उत्पादों की कीमतों में कटौती

 

 

उड़ान योजना का लाभ लेने वाले यात्रियों की संख्या घटी
दूरदराज के क्षेत्रों को विमान सेवाएं से जोड़ने के लिए चलाई जा रही उड़ान योजना का लाभ लेने वाले यात्रियों की संख्या में 2022-23 में कमी आई है। संसद की स्थायी समिति के अनुसार, 2021-22 में 33 लाख यात्रियों ने इस योजना का लाभ लिया था, जबकि 2022-23 में 31 जनवरी 2023 तक यह संख्या घटकर 20 लाख रह गई है। समिति ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से यात्रियों की संख्या में कमी का कारण पूछा है। साथ ही वित्त वर्ष 2023-24 के लिए मंत्रालय से यात्रियों की संख्या बढ़ाने को लेकर कार्ययोजना की जानकारी देने को कहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *