भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने आदतन चोर समेत नाबालिग और चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। सूने घर में घुसकर चोर ब्रांडेड कपड़े-जूते पहनता था। नाबालिग खाना बनाकर खाता था। एक घर में उसने सेव टमाटर पकाकर खाए थे। पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1.40 लाख रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस ने चोर व खरीदार को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। चोर हबीबगंज का निगरानी बदमाश है।
बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि मामले में 12 नंबर स्टाप निवासी आदतन चोर नवीन उर्फ अभिषेक सोलंकी (24) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हबीबगंज, शाहपुरा, गोविंदपुरा व बाग सेवनिया में 14 अपराध दर्ज हैं। वह हबीबगंज का निगरानी बदमाश है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले गजराज उर्फ गज्जू नामदेव (35) को आरोपी बनाया है। गजराज ने नवीन से चोरी का सामान कम कीमत में खरीदा था। नवीन दिन में सूने मकानों की रैकी कर रात में वारदात को अंजाम देता है। वह अक्सर अकेला रहता है और किसी नाबालिग को अपने साथ मिला लेता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 70 सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने साकेतनगर में बाउंड्री फांदकर ताला तोड़कर तथा भेल संगम कालोनी में सूने मकान की खिड़की की ग्रिल तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से सोने का पेन्डल, सोने की 31 गुरिया, 4 जोड़ चांदी की पायल, 1 चांदी की चैन, 2 चांदी की लेडीज कमर चाबी, 2 चांदी की बिछिया, 1 सोने की हाय, 9 जोड चांदी की पायल, 21 जोड़ चांदी की बीछिया और 2 चांदी के कड़े जब्त किए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...