गाजा में बीते दो सालों से जारी संघर्ष को खत्म करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ प्लानिंग की है। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस प्लानिंग को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भी समर्थन मिल गया है। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के माध्यम से दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में मिडिल ईस्ट को लेकर कुछ संकेत दिए हैं, जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि गाजा में जल्द ही युद्ध समाप्त हो जाए। यूएनजीए की 80वीं बैठक से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अरब और मुस्लिम देशों के साथ चर्चा की। इसके बाद ट्रंप ने गाजा में सीजफायर के लिए 21 सूत्री रोडमैप भी तैयार किया है। ‘ट्रुथ’ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ”मिडिल ईस्ट में महानता हासिल करने का हमारे पास बेहतरीन मौका है। सभी लोग पहली बार किसी खास चीज के लिए तैयार हैं। हम इसे पूरा करके रहेंगे।” वहीं, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मिडिल ईस्ट के बाद वह इजरायल के साथ भी बातचीत करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस पोस्ट से ये तो साफ हो गया है कि मिडिल ईस्ट को लेकर उनकी कुछ प्लानिंग चल रही है। 7 अक्टूबर का वो दिन जल्द ही आने वाला है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोरकर रख दिया था। इससे पहले इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सीजफायर पर सहमति जताई है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के 21 सूत्री रोडमैप को भी काफी पसंद किया। पीएम नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले हैं। मुलाकात से पहले उन्होंने कहा कि इजरायल व्हाइट हाउस के साथ मिलकर गाजा में सीजफायर करने की नई प्लानिंग पर काम कर रहा है।
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर बेरहमी से हमला किया था। इसमें करीब 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए और 250 से ज्यादा लोगों को हमास आतंकियों ने बंधक बना लिया। इसके बाद इजरायली डिफेंस फोर्स का गाजा में हमास को मिटाने का ऑपरेशन शुरू हुआ, जो लगातार जारी है। इजरायली सेना को इस ऑपरेशन में काफी सफलता भी मिली है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या 66,005 हो गई है और 168,162 लोग घायल हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...