पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तानी हुकूमत की नीतियों और अत्याचार से तंग जनता अब खुलकर सड़कों पर उतर आई है। अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी आंदोलन शुरू हो गया है। सोमवार को यहां हड़ताल का ऐलान किया गया, जिसके चलते शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। मुजफ्फराबाद से लेकर कोटली तक हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। बाजार पूरी तरह बंद हैं, सड़कें जाम हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट रुक गया है। प्रदर्शनकारियों ने “इंसाफ” और “हक” के नारे लगाते हुए पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।
पिछले कुछ महीनों में लोकप्रिय हुई अवामी एक्शन कमेटी ने 38 सूत्रीय चार्टर पेश किया है। इसमें प्रमुख मांगें हैं –
PoK विधानसभा में पाकिस्तानी शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों को खत्म करना।
मंगला हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी बिजली पर उचित दरें लागू करना।
सब्सिडी वाला आटा उपलब्ध कराना।
इस्लामाबाद द्वारा किए गए लंबित सुधारों को लागू करना।
इस आंदोलन से बड़ी संख्या में युवा जुड़े हैं और इसे लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
AAC नेता शौकत नवाज मीर ने कहा – “हमारा संघर्ष उन बुनियादी अधिकारों के लिए है, जिन्हें 1947 से हमें नकारा जा रहा है। पाकिस्तान सरकार PoK को अपने कॉलोनी की तरह ट्रीट करती है, जबकि हम समान अधिकारों वाले नागरिक हैं।” तेजी से फैल रहे विरोध को देखते हुए पाकिस्तानी प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कई इलाकों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई। इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई। मुजफ्फराबाद समेत कई शहरों में प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर अवरोधक लगा दिए गए। इस्लामाबाद से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर हालात काबू करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें PoK के लोग खुलेआम पाक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। हालात को देखते हुए स्थिति और अधिक उग्र हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...