नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा ही की वह वहां रुटीन चेकअप के लिए गई हैं।
सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने सोनिया गांधी का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती हुई हैं, तथा वे यहां रुटीन चेकअप और स्वास्थ्य से जुड़ी जांच के सिलसिले में भर्ती हुई हैं, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।










