छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है।उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल (इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) में भर्ती करवाया गया है। उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो ऊना जिला के दौरे पर थे वह अपना दौरा छोड़ कर वापिस शिमला लौट आए हैं।










