रायपुर,पूनम ऋतु सेन।साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेते जोड़ी सामंथा प्रभु और नागा चैतन्या ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी दोनों सुपरस्टार्स ने खुद अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से कन्फर्म किया है। आज शाम दोनों ही स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक संदेश देते हुए तलाक की घोषणा की है।
बीते कुछ वक्त से दोनों के मध्य रिश्तों में दूरियों की खबर सामने आ रही थी। हालांकि इस खबर के बाद उनके लाखों फैंस का दिल जरूर टूटा होगा। साउथ इंडियन सिनेमा के फेवरेट कपल सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्या साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे और महज 4 साल में ही यह रिश्ता खत्म होने के मोड़ पर आ चुका है।
आपको यह बता दें कि तेलुगू सिनेमा की यह फेमस जोड़ी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और इनकी जोड़ी को लोगों ने भी बहुत पसंद किया है।साथ काम की गई फिल्मों में सबसे खास फिल्म थी साल 2010 में रिलीज हुई ‘ये माया चेसावे’, इसके बाद साल 2019 में दोनों ‘मजिली’ मूवी में साथ नजर आए थे। इसके अलावा हाल ही में सामंथा ने मनोज बाजपेयी अभिनीत मोस्ट watched वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर सभी को इंप्रेस किया था।
दोनों ही स्टार्स ने तलाक को लेकर एक ही तरह का सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में दोनों कह रहे है- “काफी सोच विचार करने के बाद हम दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है कि हम पति-पत्नी के रूप में अलग होकर अपनी-अपनी दिशा में आगे बढ़ेंगे। हम खुशकिस्मत थे कि हमारी एक दशक से ज्यादा की दोस्ती हमारे रिश्ते का अहम हिस्सा थी और हमें लगता है कि ये दोस्ती आगे भी बेहद खास रहेगी। इस मुश्किल घड़ी में हम अपने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों से आशा करते हैं कि इस दौरान वे हमें अकेला छोड़ दें जिससे हम आगे बढ़ सकें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...