अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच करने मुंबई गए पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटीन हटा लिया है। पटना में सुशांत के पिता की शिकायत के बाद वह जांच करने मुंबई पहुंचे तो बीएमसी ने क्वारंटीन कर दिया था। बीएमसी की इस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार भी लगाई थी। मुंबई में बीएमसी की इस कार्रवाई पर बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी।
तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि बीएमसी ने उन्हें संदेश भेजकर क्वारंटीन खत्म करने की सूचना दी है और वह आज पटना लौट जाएंगे। इससे पहले बिहार पुलिस मुख्यालय ने बीएमसी को पत्र लिखकर एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन से मुक्त करने की बात कही थी। अब बीएमसी ने बिहार पुलिस मुख्यालय के इस पत्र का जवाब दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुरोध पत्र पर बीएमसी ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति 7 दिनों में वापस मुंबई से जाता है तो नियम के मुताबिक उसे छूट दी जा सकती है। ऐसे में विनय तिवारी को 8 अगस्त के पहले मुंबई से जाना होगा पर जाते समय सारे प्रिकॉशन लेने होंगे। विनय तिवारी को अपने जाने का टिकट बीएमसी को दिखाना होगा।
सुशांत मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है और उसने अभिनेता की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुएल मिरांडा, श्रुति मोदी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...