Google Analytics Meta Pixel स्पाइस जेट के दो विमान तकनीकी खामियों के शिकार - Ekhabri.com

स्पाइस जेट के दो विमान तकनीकी खामियों के शिकार

नागरिक विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को घरेलू एयरलाइंस स्पाइस जेट की दो उड़ानें तकनीकी गड़बड़ियों का शिकार हुईं। जैसे-तैसे इन दोनों विमानों की सुरक्षित लैैंडिंग हो पाई और उनके सभी यात्री सुरक्षित हैैं। स्पाइस जेट की दिन में दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट को फ्यूल इंडीकेटर में गड़बड़ी के कारण डायवर्ट करके कराची ले जाना पड़ा। इस विमान में सौ लोग सवार थे। स्पाइस जेट के एक अन्य विमान क्यू400 का 23 हजार फीट की ऊंचाई पर विंडशील्ड चटकने के बाद उसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैैंड करा लिया गया। पिछले 17 दिनों में स्पाइस जेट के विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की सात घटनाएं हुई हैं जिसमें नवीनतम दो हादसे एक ही दिन हुए।
अधिकारियों ने बताया कि नागरिक उड्डयन के महानिदेशक (डीजीसीए) पिछली पांच घटनाओं समेत मंगलवार की दोनों घटनाओं की भी जांच कर रहे हैैं। दिल्ली से दुबई जा रहा बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ान के दौरान हवा में ही विमान के बाएं टैैंक में असामान्य तरीके से ईंधन बहुत कम हो जाने के कारण उसे अचानक कराची की ओर मोड़ना पड़ा। जब कराची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैैंडिंग के बाद गड़बड़ी की जांच की गई तो पता चला कि विमान के बाएं टैैंक में ईंधन लीक नहीं हुआ था और इसलिए टैैंक में ईंधन कम भी नहीं था।
पाकिस्तान सिविल एविएशन अथारिटी (पीसीसीए) के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि स्पाइस जेट विमान ने कराची एयरपोर्ट पर आपात लैैंडिंग की थी। चूंकि उसमें नई दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। फ्लाइट नंबर एसजी 11 के पायलट ने पाकिस्तानी वायुक्षेत्र से उड़ान भरने के दौरान कंट्रोल टावर से संपर्क किया। स्पाइस जेट के पायलट ने आपात लैैंडिंग की अनुमति मांगी जिसे मानवीय आधार पर पाकिस्तान ने मंजूरी दी।
स्पाइस जेट ने कहा कि स्पाइस जेट बी737 को इंडिकेटर लाइट की गड़बड़ी के कारण कराची में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। इस विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैैं और किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई। विमान ने सामान्य लैैंडिंग की थी। यात्रियों को रिफ्रेश्ामेंट दिए गए थे और यात्रियों को दुबई ले जाने के लिए दूसरा विमान भेजा गया है।
डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शाम होते-होते स्पाइस जेट के सातवें विमान के साथ हादसा हुआ और गुजरात के कांडला से मुंबई जा रहे विमान में 23 हजार फीट की ऊंचाई पर पी-2 साइड की विंडश्ाील्ड चटक गई। इसके बावजूद विमान का दबाव ठीक रहा और विमान को वरीयता के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट में सुरक्षित उतार लिया गया।
19 जून से अब तक सात तकनीकी हादसे
मार्च, 2021 में लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल एमरजेंसी के कारण कराची ले जाना पड़ा था। इसी तरह 19 जून से स्पाइस जेट के विमानों में छह घटनाएं हो चुकी हैैं। 19 जून को पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट के विमान के इंजन में कुछ देर के बाद आग लगने से 185 यात्रियों की जान पर बन आई थी। लेकिन विमान की कुछ ही मिनटों आपात लैैंडिंग करा ली गई थी। जांच में पता चला कि आग लगने की घटना एक चिड़िया के विमान से टकराने से हुई। 19 जून को ही एक अन्य घटना में केबिन में दबाव की गड़बड़ी के चलते जबलपुर जाने वाले स्पाइस जेट के विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
इसी तरह 24 और 25 जून को दो अलग विमानों में फ्यूजलेट डोर वार्निंग के चलते इनको वापस लौटना पड़ा। दो जुलाई को स्पाइस जेट का जबलपुर जाने वाले विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा क्योंकि चालक दल के सदस्यों ने केबिन से धुआं उठते देख लिया था। जब यह हादसा हुआ उस समय विमान पांच हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *