दुर्ग। कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कुम्हारी से सुपेला तक एनएच के फ्लाईओवर के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फ्लाईओवर से जुड़े कार्य तेजी से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं। कुम्हारी में उन्होंने दूसरे आर्च से संबंधित तकनीकी कार्य शीघ्र पूरा कर दूसरा लेन भी आरंभ करने निर्देशित किया ताकि ट्रैफिक में किसी तरह की बाधा न हो। कुम्हारी के बाद कलेक्टर डबरापारा पहुंचे, निर्माण एजेंसी ने बताया कि जुलाई तक यहां का 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पावरहाउस के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि बारिश के पूर्व ड्रेनेज की सुचारू व्यवस्था के लिए नाली आदि का काम पूरा कर लिया जाए।
चंद्रा-मौर्या सुपेला में निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों को निर्देशित कर उन्होंने कहा कि यहां ट्रैफिक की काफी दिक्कत होती है। कोशिश यह करें कि आपात स्थिति में थोड़ी देर के मूवमेंट के लिए और ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए जून तक यहां तैयारी हो जाए। कलेक्टर ने कहा कि कुम्हारी, पावरहाउस और सुपेला में पार्किग की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखें, इसकी तैयारी कर ली जाए। उन्होंने सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि इस रूट में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित रखना प्राथमिकता का कार्य है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर लें, निर्माण कार्य में तेजी लाएं, पर्याप्त मैनपावर के साथ तेजी से काम करें। इस दौरान भिलाई आयुक्त प्रकाश सर्वे, एनएच के कार्यपालन अभियंता राव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कुगदा और सुपेला में अंडर ब्रिज :
कलेक्टर सबसे पहले सुपेला पहुंचे। यहां रेलवे का अंडर ब्रिज बनना है। इसके एलाइनमेंट और शीघ्र निर्माण आरंभ कराने उन्होंने रेलवे अधिकारियों से चर्चा की। सुपेला में अंडर ब्रिज बनने से भिलाई के हजारों नागरिकों को देर तक क्रासिंग में इंतजार करने से मुक्ति मिलेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों से एलाइनमेंट के वक्त पेड़ों के न्यूनतम नुकसान की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अंडरब्रिज निर्माण में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि दूसरी सड़कों से आ रहा ट्रैफिक व्यवस्थित रहे और किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न बने। इसी तरह कुगदा में अंडरब्रिज बनना है। इस दौरान ट्रैफिक में किसी तरह की दिक्कत न हो, इस संबंध में भी चर्चा रेलवे अधिकारियों से की गई। कुगदा रूट में ट्रैफिक काफी बढ़ा है और क्रासिंग होने की वजह से लोगों को काफी समय बिताना पड़ता है। कुगदा अंडरब्रिज बन जाने से इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान एसडीएम बृजेश क्षत्रिय भी उपस्थित थे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...