रायपुर, 2 जून 2025|स्टेट जीएसटी विभाग जगदलपुर ने नारायणपुर जिले के मेसर्स अरिहंत स्टील के व्यवसाय स्थल पर 31 मई को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां लेखा पुस्तकों या टैली जैसे किसी भी डिजिटल रिकॉर्ड का अभाव पाया गया, जो कि जीएसटी नियमों के तहत अनिवार्य है।
व्यवसायी ने जानकारी दी कि सभी बिल उसके कर सलाहकार द्वारा बनाए जाते हैं, जिससे कर अपवंचन की संभावना और प्रबल हो गई। जांच में सामने आया कि वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक कंपनी का कुल टर्नओवर 16 करोड़ रुपये से अधिक रहा, लेकिन कर का नगद भुगतान मात्र 43 हजार रुपये किया गया है।
ई-वे बिल नहीं, बोगस इनपुट टैक्स का खेल
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि 8.21 करोड़ रुपये की माल खरीदी के बावजूद किसी भी वर्ष में ई-वे बिल जारी नहीं किया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि माल की बिक्री आम उपभोक्ताओं को की गई, लेकिन बिल अन्य व्यवसायियों को दिखाकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया गया। इससे केंद्र और राज्य सरकार को भारी राजस्व हानि हुई।
व्यवसायी का विरोध, 90 लाख का स्टॉक जब्त
व्यवसायी ने गलती स्वीकारते हुए 10 लाख रुपये का स्वैच्छिक कर भुगतान करने की मंशा जताई, लेकिन लेखा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। जब विभाग ने 90 लाख रुपये मूल्य के अनुमानित स्टॉक का समर्थन मांगते हुए दस्तावेज मांगे, तो व्यवसायी असहयोगी रवैया अपनाने लगा। उसने मीडिया और स्थानीय व्यवसायियों को बुलाकर जांच टीम पर दबाव डालने की कोशिश की।
स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में व्यवसाय स्थल को सील कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 14, 2026 /
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...