छत्तीसगढ़ राज्य में धीरे-धीरे कोरोना अपना पैर पसारते नज़र आ रहा है. इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कांग्रेस नेता ने रविवार शाम ट्विटर पर यह जानकारी दी. शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ही सिंह देव ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे और आज जांच रिपोर्ट में उनके कोविड से पीड़ित होने की पुष्टि हुई. फिलहाल उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने ट्विटर के जरिए बताया, कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर आज शाम रायपुर में मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अभी मेरी तबियत ठीक है और चिकित्सकों के निर्देशानुसार मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूं.
कैबिनेट मंत्री ने आगे लिखा, “मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो व्यक्ति मेरे संपर्क में रहे हैं, वो सभी कृपया अपनी कोविड की जांच करवा लें. समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और जब तक आवश्यक न हो घर में ही रहें.”
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को अंबिकापुर दौरे पर थे, वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की. इस बैठक में संभावित ओमिक्रॉन संक्रमण की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए.
आपको बता दें कि टीएस सिंहदेव दोबारा कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इससे पहले पिछले साल मार्च महीने में सिंहदेव कोविड पॉजिटिव पाए गए थे.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...