जिले के प्रतापपुर में बीते 29 जनवरी को अपने घर से लापता चौथी कक्षा के छात्र की उसके पड़ोसी ने ही अपहरण कर अपने एक दोस्त की मदद से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दरिंदों ने छात्र की लाश को बोरे में भरकर जंगल में जला दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर छात्र के पड़ोसी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपने एक दोस्त की मदद से हत्या कर शव जलाने की बात स्वीकार कर ली।
यह खबर रविवार को जैसे ही नगरवासियों को पता चली तो लोग उग्र होकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नगर में जमा हो गये और प्रदर्शन करने लगे। उग्र लोगों ने आरोपियों व उसके रिश्तेदार की कार, बाइक समेत पिकअप में तोडफ़ोड़ कर पिकअप को आग के हवाले कर दिया।
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी 11 वर्षीय रिशु कश्यप पिता अशोक कश्यप स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता था। 29 जनवरी को स्कूल से वह घर लौटा और इसके बाद लापता हो गया। घरवालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की खोजबीन शुरू की। छात्र के लापता होने के 10 दिन बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो उसके परिजनों व नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की दर्जनभर से ज्यादा टीमें छात्र की खोजबीन में लगाई गईं।
लापता छात्र के पड़ोसी से पुलिस ने की पूछताछ
छात्र का कहीं पता नहीं चलने से जहां उसके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत नजर आ रहे थे वहीं नगरवासियों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा था। 3 दिन पूर्व पुलिस ने शक के आधार पर लापता छात्र के पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और छात्र की हत्या के बाद शव को जंगल में अपने दोस्त के साथ हत्या कर शव जलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस हत्या के इस मामले का खुलासा सोमवार को करेगी। सूत्रों के अनुसार विशेष टीम के एक पुलिसकर्मी ने मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि मृत छात्र के पिता व आरोपी के बीच दुकान की बात को लेकर रंजिश थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...