० राज्यपाल महाराजा अग्रसेन कॉलेज के मैक कार्निवल तथा महाराजा अग्रसेन कॉलेज चैरिटेबल ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह में हुई शामिल
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज महाराजा अग्रसेन कॉलेज के वार्षिकोत्सव मैक कार्निवल तथा महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह में शामिल हुई। कॉलेज के स्काउट-गाईड के रोवर्स-रेंजर्स ने मार्च पास्ट तथा स्कार्फिंग कर राज्यपाल का स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल सुश्री उइके ने महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधियों, उत्कृष्ट शिक्षकों, महाविद्यालय के कर्मचारियों, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह के अंत में राज्यपाल ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखी और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव तथा महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह चैरिटेबल ट्रस्ट छत्तीसगढ़ के कई उद्यमियों एवं समाजसेवियों द्वारा पोषित है, जो इन सभी का शिक्षा के प्रति लगाव एवं समर्पण का प्रतिफल है। इसी सोच के परिणाम में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज विद्यार्थियों में बेहतर शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। राज्यपाल ने ट्रस्ट के समस्त सदस्यों को शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु उनकी भूमिका के लिये सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि महाविद्यालय में प्रारंभ से ही बच्चों के नैतिक, चारित्रिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक विकास के उद्देश्य को पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाने की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं स्काउट गाइड से जुड़ी रही है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी संलग्न होना चाहिए। राज्यपाल ने वार्षिक उत्सव के आयोजन से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच मिलने की बात कही और अपने छात्र जीवन में वार्षिक उत्सवों में सक्रियता के साथ भाग लेने और अपने नाट्य मंचन से जुड़े रोचक तथ्य साझा किये। राज्यपाल ने इस दौरान महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के कई विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की परीक्षा में प्रवीण्य सूची में शामिल होने पर बधाई दी और महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने अग्रसेन कॉलेज प्रबंधन, विद्यार्थियों तथा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और वार्षिक उत्सव के गरियामयी आयोजन के लिए प्रबंधन को साधुवाद दिया।
कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव, महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज के चेयरमेन राजेश अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारीगण तथा कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...