राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी कश्मीर में दाखिल नहीं हुई है, लेकिन विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को लाल चौक में स्थानीय युवाओं ने राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाते हुए यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से यात्रा पर पाबंदी लगाने की मांग की है। जम्मू में राहुल की यात्रा का शुक्रवार को दूसरा दिन था। यात्रा का समापन समारोह 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम श्रीनगर में होगा। नेशनल कान्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन कर रही है। नेकांध्यक्ष डा फारूक अब्दुल्ला गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने लखनपुर पहुंचे थे।
सुबह लालचौक में घंटाघर के नीचे स्थानीय युवाओं का एक दल जमा हुआ। उन्होंने बैनर उठा रखा था जिस पर राहुल गांधी गो बैक लिखा हुआ था। उन्होंने राहुल की यात्रा के खिलाफ नारेबाजी भी की। राहुल हाय-हाय और राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाते हुए युवाओं ने जुलूस निकालने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अनुमति नहीं दी। प्रदशर््ानकारियों में शामिल एक युवक ने कहा कि यात्रा सिर्फ राजनीतिक ड्रामा है। यह आम हिदुस्तानियों या हम कश्मीरियों के लिए नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो रही है। उसे बचाने के लिए ही राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं।
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि राहुल को यात्रा उस समय याद क्यों नहीं आई जब यहां चारों तरफ आतंकियों की बंदूकों का राज था। निर्दोष लोग मारे जा रहे थे। कांग्रेस ने कई वर्ष केंद्र में हुकूमत की है, हमारी प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार रही है। कांग्रेस ने हालात बेहतर बनाने के लिए कोई काम नहीं किया है। यह यात्रा तब होनी चाहिए थी जब यहां अनुच्छेद-370 था, हुर्रियत के लोग आए दिन आजादी के नारे लगाते थे। उस समय ये लोग हुर्रियत वालों को गले लगाते थे।
नारेबाजी कर रहे एक युवक ने कहा कि हम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते हैं कि वह राहुल की सियासी यात्रा को कश्मीर से दूर रखें। वह यात्रा की आड़ में सियासी ड्रामा करने आ रहे हैं इसलिए हम चाहते हैं कि वह कश्मीर से दूर ही रहें तो बेहतर है। कांग्रेस ने भारत को दो देशों में बांटा है। आज भारत को जोड़ने की बात करते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...