हावड़ा के स्कूल में हिजाब के विरोध में भगवा पहनकर पहुंचे छात्र

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के सरकारी स्कूल धुलागढ़ के आदर्श विद्यालय में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब हिजाब पहनकर स्कूल आने पर मुस्लिम छात्राओं को 12वीं कक्षा के हिंदू छात्रों के एक समूह की आपत्ति का सामना करना पड़ा। यही नहीं हिजाब के विरोध में 12वीं के कुछ विद्यार्थी धार्मिक नारा लिखा वस्त्र (गले में भगवा पट्टा आदि) पहनकर स्कूल पहुंचे, जिसका मुस्लिम समुदाय के विद्यार्थियों ने विरोध किया। विरोध को देखते हुए जब स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को भगवा वस्त्र हटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया।

 

छात्रों का कहना था कि अगर मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल आ सकती हैं तो वे भी भगवा कपड़े पहनकर स्कूल आएंगे। इसको लेकर स्कूल में हंगामा मच गया। दोनों समुदाय के छात्र आपस में भिड़ गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स को उतारना पड़ा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हंगामे को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने 11वीं कक्षा की परीक्षा भी रद कर दी। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में स्कूल को फिलहाल कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

साथ ही प्रधानाध्यापक अरिदम मन्ना ने बताया कि हिजाब अथवा भगवा वस्त्र यानी किसी भी प्रकार के धार्मिक कपड़े पहनकर विद्यार्थियों के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सभी छात्र-छात्राओं से स्कूल यूनिफार्म में विद्यालय आने को कहा गया है। हालांकि, प्रधानाध्यापक ने स्कूल के भीतर तोड़फोड़ व मारपीट की घटना से इन्कार किया है। बता दें कि इस स्कूल में दोनों समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं, जिनकी संख्या लगभग समान है।

 

धीरे-धीरे बढ़ती गई हिजाब पहनकर आने वाली छात्राओं की संख्या
पता चला है कि कुछ दिनों पहले इक्का-दुक्का मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहनकर आना शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई। हिदू छात्रों द्वारा आपत्ति पर हाल में विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी छात्राओं को स्कूल ड्रेस में आने को कहा था, लेकिन छात्राएं नहीं मानीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...