Google Analytics Meta Pixel सफलता की कहानी: देश सेवा की भावना से महिलाएं बना रही तिरंगा - Ekhabri.com

सफलता की कहानी: देश सेवा की भावना से महिलाएं बना रही तिरंगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के तैयार विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील भी की है। प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए http://twb.nz/hamar-tiranga पर क्लिक किया जा सकता है।



आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की महिला स्वसहायता समूह की दीदीयां मन में देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही है साथ ही स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। दंतेवाड़ा जिले की पार्वती स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है। ये दीदीया झंडे बनाने के काम को महज काम नहीं बल्कि देश सेवा के रूप में देख रही हैं।



महासमुन्द जिले के कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती यामिनी साहू ने बताया कि उन्हें अभी हाल में ही डेढ़ हजार झण्डे बनाने का ऑर्डर मिला है, इसके उपरांत और ऑर्डर मिलने वाला हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए झण्डे जिले के घरों और सरकारी कार्यालयों में फहरेंगे। ये उनके लिए गौरव की बात है। झंडे बनाने का यह कार्य जहां एक तरफ राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं को रोजगार भी दे रहा है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है।

Read Also  हांगकांग की शान तैरते रेस्‍तरा "जंबो' की विदाई

रायपुर जिले में सेरीखेड़ी के उजाला ग्राम संगठन से जुड़े महिला समूहों की दीदियां झण्डों की सिलाई का काम कर रही है। जल्द ही यह झण्डे अपने घरों में फहराने के लिए लोगों को उपलब्ध होंगे। जिला प्रशासन की मदद से तिरंगा झंडा बनाने का काम उजाला ग्राम संगठन की तीस महिलाओं ने शुरू किया है। 8 अगस्त तक महिलाओं ने लगभग 60 हज़ार झंडे बनाने का लक्ष्य रखा है। इन झंडो को बनाने के लिए माप आदि की तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन जिला पंचायत के आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने दिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएँ खादी और पॉलिस्टर कपड़े के दो प्रकार के तिरंगा झण्डा बना रही है। आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा झंडा बनाने के लिये खादी के कपड़े स्थानीय स्तर पर खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड से खरीदे गए है और पॉलिस्टर का कपड़ा दूसरे कपड़ा मिलों से मंगाया गया है। झण्डे 20 इंच ऊँचाई और 30 इंच चौड़ाई की निर्धारित माप में बनाये जाएंगे।

महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाये गए इन झंडों को किफायती दरों पर सी मार्ट के साथ गाँव-गाँव की उचित मूल्य की राशन दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नगरीय निकायों और शासकीय कार्यालयों में भी स्टॉल लगाकर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम जनों को झण्डे उपलब्ध कराए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहराकर आजादी का जश्न मनाएंगे। अपने घरों में बच्चों और नई पीढ़ी के लोगों को कई बलिदानों के बाद मिली आजादी का महत्व बताया जाएगा और राष्ट्रध्वज के गौरव, मान-सम्मान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की राष्ट्र भक्ति की भावना जगाई जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

CG Weather Today: बदला मिजाज, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत भी, खतरा भी

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

सरगुजा में हत्या का सनसनीखेज मामला…महिला की सिर कुचलकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
सरगुजा। 3 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रिंग रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने मटन शॉप के पास अधेड़ उम्र की महिला की लाश पाई, जिसे देखकर इलाके...

कबीरधाम में नाबालिग से अपराध करने वाली महिला गिरफ्तार

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है।   प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...