Google Analytics Meta Pixel सिंगापुर के तीन उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी 53 का सफल प्रक्षेपण - Ekhabri.com

सिंगापुर के तीन उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी 53 का सफल प्रक्षेपण

इसरो ने एक सप्ताह के भीतर अपने दूसरे मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। सिंगापुर के तीन उपग्रहों के साथ धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी53 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। पीएसएलवी-सी53 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआइएल)का दूसरा समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। इससे पहले 23 जून को इसरो ने एनएसआइएल के लिए बनाए गए नए संचार उपग्रह जीसैट-24 को लांच किया था। इसकी लांचिंग फ्रेंच गुयाना (दक्षिण अमेरिका) के कोउरू से की गई थी।
गुरुवार को 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी-सी53 को सिंगापुर के तीन उपग्रहों 365 किग्रा के ‘डीएस- ईओ”, और ‘155 किलोग्राम के न्यूसर” और सिंगापुर के नानयांग टेक्नालाजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) के 2.8 किलोग्राम के स्कूब -1 उपग्रह के साथ सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से प्रक्षेपित किया गया। इन तीनों उपग्रहों को अभीष्ट कक्षा में स्थापित किया। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि  मिशन ने अपने इच्छित उद्देश्य को प्राप्त किया। प्रक्षेपण यान ने तीनों उपग्रहों को 10 डिग्री झुकाव के साथ 570 किमी की सटीक कक्षा में स्थापित किया। सोमनाथ ने लांच के बाद  मिशन कंट्रोल सेंटर से से कहा, ‘आज के मिशन के साथ इन तीनों उपग्रहों को सही कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। “
एनएसआइएल के सीएमडी डी राधाकृष्ण् ने कहा कि सिंगापुर के साथ उनका जुड़ाव काफी लंबा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई मिशनों पर काम किया जाएगा। इससे पहले प्रक्षेपण यान ने 25 घंटे की उल्टी गिनती के अंत में शाम 6.02 बजे उड़ान भरी। यह पीएसएलवी का 55वां मिशन है। ‘डीएस- ईओ” में इलेक्ट्रो-आप्टिक, मल्टी-स्पेक्ट्रल पेलोड होता है जो भूमि वर्गीकरण के लिए रंगीन तस्वीरें भेजेगा। इसके साथ ही मानवीय सहायता और आपदा राहत आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा। न्यूसर सिंगापुर का पहला छोटा वाणिज्यिक उपग्रह है जो एआर पेलोड ले जाता है, जो दिन और रात में और सभी मौसम में तस्वीरें भेजने में सक्षम है। सिंगापुर के नानयांग टेक्नालाजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) स्कूब -1 सिंगापुर के स्टूडेंट सैटेलाइट सीरीज का पहला उपग्रह है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *