Google Analytics Meta Pixel बाबा बफानी के खुल गए द्वार, दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार - Ekhabri.com

बाबा बफानी के खुल गए द्वार, दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार

आधार शिविर बालटाल और नुनवान में बाबा बर्फानी के दरबार पहुंचने को बेकरार भक्तों के हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो चुका था। कुछ ही देर में अंधेरे की जगह अरुणिमा ने ली और श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने पवित्र गुफा की तरफ कदम बढ़ाए। पहले दिन शाम तक करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में विराजमान हिमलिंग स्वरूप भगवान शंकर और मां पार्वती के दर्शन किए। इसी के साथ दो साल बाद श्री अमरेश्वर धाम (अमरनाथ) की तीर्थयात्रा शुरू हो गई।
उपराज्यपाल और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने राजभवन से आनलाइन बाबा बर्फानी के दर्शन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीर्थयात्रा की प्रथम पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान शंकर से पूरी दुनिया में शांति और भारत की एकता, अखंडता व संप्रभुता की मजबूती की कामना की। स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी उन प्रमुख श्रद्धालुओं में एक थे, जिन्होंने पवित्र गुफा में प्रथम पूजा और दर्शन का लाभ प्राप्त किया।
समुद्रतल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र गुफा की यात्रा 2020 और 2021 में कोरोना के कारण नहीं हो पाई थी। 2019 में भी अगस्त के पहले सप्ताह में यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया था। पवित्र गुफा की तरफ जाने के लिए दो मार्ग हैं। परंपरागत मार्ग नुनवन (पहलगाम) है और दूसरा मार्ग बाल्टाल का है। 43 दिन की यात्रा 11 अगस्त को संपन्न् होगी। नुनवान में अनंतनाग के जिला उपायुक्त पीयुष सिंगला और जनजातीय मामलों के सचिव शाहिद चौधरी ने 2750 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया। इस मार्ग से श्रद्धालुओं को दो से तीन दिन का समय पवित्र गुफा तक पहुंचने में लगता है। बालटाल में राजस्व सचिव विजय कुमार विधुड़ी ने गांदरबल के जिला उपायुक्त श्यामबीर की मौजूदगी में श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। बालटाल मार्ग से 6,823 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 5,384 पुरुष, 1293 महिलाएं और 98 साधु हैं।
श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। राजस्थान की रविना चौधरी ने कहा कि मैं इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक थी। आप मेरी प्रसन्‍नता का अंदाजा नहीं लगा सकते। मार्ग की चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर श्रद्धालु सुरेश कुमार ने कहा कि बाबा के भक्तों को यह चुनौतियां कुछ नहीं लगतीं। सब मुश्किलें स्वत: दूर हो जाती हैं। गुजरात से आए नंदकिशोर का कहना था कि इस बार प्रबंध पहले से बेहतर हैं। बस, तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था बेहतर बनाए जाने की जरूरत है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *