सरगुजा की लोककला की है अपनी एक अलग पहचान: अमरजीत भगत

संस्कृति मंत्री ने संभाग स्तरीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रायपुर। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में संभाग स्तरीय आदिवासी लोक नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम आदिवासी विकास विभाग जिला सरगुजा द्वारा आयोजित की गई। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरगुजिया करमा गीत गाया और मांदर की थाप देकर थिरकने लगे।
मंत्री श्री भगत ने आदिवासी लोक नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि सरगुजा जिले के लोककला की अपने आप में एक अलग पहचान है। जोश और ऊर्जा से भरपूर सरगुजा के लोकनृत्य-लोकगीत जैसे करमा, शैला, सुग्गा आदि कर्णप्रिय एवं आकर्षक है। सरगुजिहा करमा गीत हर किसी को गुनगुनाने को मंत्रमुग्ध कर देती है। श्री भगत ने कहा कि यहां सरगुजा जिले में अलग-अलग विधा के गीत और नृत्य अलग-अलग समय पर किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आपस मे जोड़ने के लिए विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृति विभाग द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का अयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 अक्टूबर को होने जा रही है। इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिनन राज्यों और विदेशों के कलाकार अपनी कला-संस्कृति, तीज-त्यौहार एवं पर्व तथा उत्सव पर आधारित नृत्य उत्सव का प्रदर्शन करेंगे। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में पहल ऐसा राज्य है, जहां आदिवासी कला संस्कृति को सहेजने एवं संवारने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद श्री दीपक मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे. आर. नागवंशी, अनुसंधान अधिकारी श्री डी.पी नागेश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...