रायपुर, 16 सितंबर 2025। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक देशभर में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर से इस अभियान और पोषण माह का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे।
छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि रहेंगे और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसकी अध्यक्षता करेंगी।
7,500 स्वास्थ्य शिविर और विशेष सेवाएं
अभियान के तहत प्रदेशभर में 7,500 से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों के उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, क्षय रोग, कुष्ठ जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार होगा।
- गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच
- मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण
- किशोरी बालिकाओं को पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक किया जाएगा।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण पंचायतें, सामुदायिक सहभागिता, स्वास्थ्य जांच, और पोषण परामर्श जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों का विशेष पंजीकरण होगा।
स्थानीय पौष्टिक अनाज को बढ़ावा
अभियान के दौरान परिवारों को कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट्स और स्थानीय पौष्टिक खाद्य अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही बच्चों की परवरिश में पुरुषों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह राष्ट्रीय अभियान हर घर और हर समाज को नई शक्ति देगा।”
उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों, नगरीय निकायों, महिला मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल जन आंदोलन बनेगा।
स्वास्थ्य मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 7,500 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला एवं बाल स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
“इस अभियान से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और किशोरियों में पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।”
विशेष कार्यक्रम – एक पेड़ माँ के नाम
अभियान के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा:
- मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं
कैंसर स्क्रीनिंग, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषण काउंसलिंग और टीकाकरण अभियान भी चलाए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...