विज्ञान के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड “चिकित्सा का नोबेल” इस बार स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पैबो को मानव के क्रमिक विकास पर खोज के लिए प्रदान किया जाएगा। नोबेल कमेटी के सचिव थामस पेर्लमैन ने स्वीडन के स्टाकहोम में विजेता की घोषणा की। खास बात ये भी है कि ये पुरस्कार उन्हें ऐसे समय दिया जा रहा है जब कोविड-19 ने चिकित्सा जगत का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। इस बीच, चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही इन पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है।
पैबो ने आधुनिक मानव और हमारी करीबी विलुप्तप्राय प्रजाति निएंडरथल और डेनिसोवंस के जीनोम की तुलना के लिए शोध का नेतृत्व किया। इस शोध के जरिए यह प्रदर्शित किया कि इन प्रजातियों के बीच संबंध है। शोध में पाया कि विलुप्त होमोनिन जीन होमो सेपियन्स में ट्रांसफर हुए थे। निएंडरथल की हडि्डयों को पहली बार 19 वीं शताब्दी के मध्य में खोजा गया था। उनकी डीएनए जांच की गई। नोबेल समिति के अध्यक्ष अन्न वेडेल ने कहा कि इसमें वह समय भी शामिल है जब आधुनिक मानव और निएंडरथल लगभग 8,00,000 साल पहले एक प्रजाति के रूप में अलग हो गए थे।
पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, “अपने अग्रणी शोध के माध्यम से स्वांते पैबो ने कुछ ऐसा किया है जो असंभव सा प्रतीत होता है। निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित करना, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिलेटिव हैं। उन्होंने पहले विलुप्त होमोनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी की।”
बता दें कि पिछले साल चिकित्सा के क्षेत्र का नोबल डेविड जुलियस और आर्डेम पटापुटियन को दिया गया था। उनकी खोज मानव शरीर स्पर्श और तापमान को कैसे महसूस करता है, पर आधारित थी।
कौन हैं स्वांते पैबो
स्वांते पैबो एक स्वीडिश जेनेटिस्ट हैं। वह विकासवादी आनुवांशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में से एक के रूप में उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। वह जर्मनी के लीपजिग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फार इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलजी मेंजेनेटिक्स विभाग के निदेशक भी रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...
By Reporter 1 /
January 30, 2026 /
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...
By Rakesh Soni /
January 27, 2026 /
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...
By User 6 /
January 30, 2026 /
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...
By Reporter 1 /
January 28, 2026 /
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...
By Rakesh Soni /
January 26, 2026 /
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...
By Reporter 1 /
January 27, 2026 /
गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने बॉलीवुड के मास्टर स्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रफ्तार दे दी है। जम्मू से लेकर कोच्चि, अहमदाबाद से कोलकाता तक फिल्म के शोज हाउसफुल हैं और यह फिल्म...