Google Analytics Meta Pixel टी-20- आखिरी मैच 73 रनों से जीता भारत: 3-0 से कीवी टीम पर किया क्लीन स्वीप - Ekhabri.com

टी-20- आखिरी मैच 73 रनों से जीता भारत: 3-0 से कीवी टीम पर किया क्लीन स्वीप

कोलकाता। कोलकाता में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीतकर अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान रोहित शर्मा (56) टॉप स्कोरर रहे। ठे के लिए मिचेल सेंटनर के खाते में 3 विकेट आए। 185 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से फैंस को निराश किया और पूरी टीम 17.2 ओवर के खेल में 111 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई। मार्टिन गुप्टिल (51) को छोड़ कोई भी खिलाड़ी अच्छी पारी नहीं खेल सका। भारत की जीत में अक्षर पटेल 3 और हर्षल पटेल ने 2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के साथ ही टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, ये पहला मौका है जब भारत ने न्यूजीलैंड को अपनी सरजमीं पर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो। 2012 में पहली बार दोनों देशों के बीच घरेलू सीरीज खेली गई थी। उस समय एमएस धोनी टीम के कप्तान थे और कीवी टीम ने दो मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 से हराया था। वहीं, 2017 में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी थी। भारत ने सीरीज जरूर जीती थी, लेकिन क्लीन स्वीप का मौका टीम को नहीं मिल सका था, लेकिन इस बार रोहित एंड कंपनी ने 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा।
कीवी टीम ने फिर किया निराश
टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत बढ़िया रही। 13 गेंदों पर मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने मिचेल (5) को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर ने मार्क चैपमैन (0) को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। अक्षर ने अपनी घातक गेंदबाजी को जारी रखा और अगले ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स (0) का विकेट चटकाया। एक के बाद एक 3 विकेट गंवाने के बाद ठे की पारी को मार्टिन गुप्टिल ने संभाला। चौथे विकेट के लिए गुप्टिल ने टिम साइफर्ट के साथ 35 गेंदों पर 39 रन जोड़े। लगातार बड़े शॉट खेल रहे गुप्टिल (51) की पारी पर ब्रेक पर युजवेंद्र चहल ने लगाया। टिम साइफर्ट (17) रन बनाकर रन आउट हुए। हर्षल पटेल ने जिमी नीशम (3) को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। कप्तान मिचेल सेंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और (2) रन बनाकर ईशान किशन की डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए। ठे का सातवां विकेट वेंकटेश अय्यर ने एडम मिल्ने (7) को आउट कर हासिल किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...