Google Analytics Meta Pixel सर्दियों में बुजुर्गों का ऐसे रखे ध्यान: हार्ट अटैक, अर्थराइटिस जैसे अन्य बड़ी बीमारियों से रख सकते हैं दूर - Ekhabri.com

सर्दियों में बुजुर्गों का ऐसे रखे ध्यान: हार्ट अटैक, अर्थराइटिस जैसे अन्य बड़ी बीमारियों से रख सकते हैं दूर

उत्तर भारत समेत पुरे देश में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जगहों पर शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है. सर्दियों में तापमान कम होने से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. अत्यधिक सर्दी की वजह से ज्यादा उम्र के लोगों की बॉडी हीट (Body Heat) तेजी से कम होने लगती है और उन्हें हाइपोथर्मिया, हार्ट अटैक, किडनी प्रॉब्लम, लिवर डैमेज और अर्थराइटिस समेत तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इनसे बचने के लिए बुजुर्गों को स्पेशल केयर की जरूरत होती है. आज आपको बताएंगे कि सर्दियों में बुजुर्गों का ख्याल कैसे रखें.

मुताबिक सर्दियों में घर से बाहर का टेंपरेचर काफी कम हो जाता है, इसलिए बुजुर्गों लोगों को घर के अंदर ही रखना चाहिए. जरूरत होने पर पूरी सेफ्टी के साथ बाहर निकलने में ही भलाई है. अत्यधिक ठंड में ज्यादा देर तक बाहर रहना बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए उन्हें ज्यादा देर तक बाहर न रहने दें.

कमरे को रखें गर्म- सर्दी के मौसम में घर के अंदर का तापमान भी कम हो जाता है और इससे बुजुर्गों को परेशानियां हो सकती हैं. इससे बचने के लिए कमरे को गर्म रखने की कोशिश करनी चाहिए. कमरे का तापमान मेंटेन करने के लिए आप रूम हीटर का सावधानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. कमरे की खिड़कियां और गेट बंद रखें, ताकि कमरा ज्यादा देर तक गर्म रहे.

प्रॉपर तरीके से गर्म कपड़े पहनाएं

Read Also  कोरोना की खबर: आज 08 मौतें और 1724 मरीज मिले

सर्दी से बचने के लिए बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाने चाहिए. आप एक मोटे कपड़े के बजाय दो या तीन कपड़े पहनाकर सेफ्टी लेयर बना सकते हैं. इससे उन्हें सर्दी से राहत मिलेगी और बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा. ध्यान रखें कि बाहर जाते समय उन्हें कुछ एक्स्ट्रा कपड़े भी पहनाएं ताकि सर्दी से उनकी हेल्थ पर ज्यादा असर ना पड़े.

एक्सरसाइज जरूर कराएं

सर्दियों में बुजुर्गों को हर दिन फिजिकली एक्टिव रखना बहुत जरूरी है. इससे उनके शरीर में गर्मी बनी रहेगी और बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा. हालांकि एक्सरसाइज दोपहर में कराना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि सुबह और शाम के वक्त मौसम बहुत ठंडा होता है. वॉक, योग और अन्य फिजिकल एक्टिविटी करने से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है. आउटडोर के बजाय इनडोर एक्टिविटी भी करा सकते हैं.

हेल्दी और विटामिन C से भरपूर डाइट दें

सर्दियों में खाने-पीने का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है. इस मौसम में हेल्दी और विटामिन C से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. इससे बुजुर्ग लोगों की इम्यूनिटी मजबूत बनी रहेगी और मौसम का असर उनके स्वास्थ्य पर कम होगा. बुजुर्गों को तुलसी, गिलोय, काली मिर्च, कच्ची हल्दी, अश्वगंधा और शहद को भी डइट में शामिल करना चाहिए. ये सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती हैं. साथ ही हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिलाएं, ताकि वे हाइड्रेटेड रहें और ड्राइनेस की समस्या न हो. पानी हल्का गर्म यानी गुनगुना होना चाहिए.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...