Google Analytics Meta Pixel घर की सफाई में मिली चाय की केतली, देखते-देखते वह बन गया करोड़पति - Ekhabri.com

घर की सफाई में मिली चाय की केतली, देखते-देखते वह बन गया करोड़पति

एक शख्‍स घर की सफाई करते- करते कोई करोड़पति बन गया। सुनने में भले ही आश्‍चर्यजनक लगे, लेकिन यह सच्‍चाई है। कहते हैं न कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर। किस्मत पलटने की यह घटना इंग्लैंड के एक मजदूर के साथ घटी। यहां 51 साल के एक शख्स को सफाई के दौरान 15 सेंटीमीटर छोटी सी एक बेशकीमती केतली मिली, जिसके बाद उसकी किस्मत ने ऐसा पलटा मारा, जिससे वो खुद हैरान रह गया।

इस शख्स ने ऐसी केतली पहले कभी नहीं देखी थी, इसलिए वह इसे नीलामी घर लेकर गया और वहां इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की। उसने बताया कि उसे घर की सफाई में ये केतली मिली। उस केतली को देख विशेषज्ञ भी हैरान रह गए। जांच में उन्होंने पाया कि केतली 1735–99 के बीच की थी। उसकी कीमत 93 लाख रुपये आंकी गई। उन्होंने बताया कि ये एक एक दुर्लभ शाही केतली है, जिसका प्रयोग चीन में राजसी घरानों में किया जाता रहा था।

हाल ही में जब शख्स के हाथ ये केतली लगी, तो उसने इसे बेचने का फैसला किया। तब जाकर उसे इसके इतिहास का पता चला, जिसके बाद इसकी नीलामी की गई। नीलामी में इसे 6 करोड़ 64 लाख रुपये में बेचा गया। शख्स को अभी भी अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा। बेहद आम दिखने वाली इस केतली के इतिहास की असल में शख्स को जानकारी ही नहीं थी। दरअसल, दुनिया में इस तरह की चार ही केतली थी। शख्स के घर पर गैराज में बंद ये केतली चीनी राजा के किचन की शोभा बढ़ाती थी। मात्र 15 सेंटीमीटर की इस केतली को 93 लाख रुपये की नीलामी से शुरू किया गया था, लेकिन 11 ही मिनट में इस केतली की बोली 6 करोड़ को पार कर दिया।

Read Also  इमरान बोले-पाकिस्तान में नहीं ला सके बदलाव

एक अंग्रेजी अखबार को इस शख्स ने बताया कि शुरू में लोग इस बात पर हंस रहे थे कि मैं इसे नीलामी घर ले जा रहा हूं, पर मुझे यकीन था कि ये कोई कीमती चीज है। हालांकि इसकी कीमत इतनी होगी इसका मुझे भी अंदाजा नहीं था। इस केतली की नीलामी करने वाले हांसोंस ऑक्शनर्स को भी उम्मीद नहीं थी कि इसकी इतनी कीमत लगाई जाएगी। उन्होंने भी इसके आखिरी बिड पर हैरानी जताई।

हांसोंस के मुताबिक, ये केतली 18वीं शताब्दी की है। इसे चीनी राजा किआंलोंग का बताया गया। इसके बाद सेकंड वल्र्ड वॉर के एक सैनिक ने इसे अपने घर इंग्लैंड पहुंचा दिया। वहां किसी को इसकी कीमत का पता नहीं था। चूंकि ये बेहद छोटा था इसलिए उनलोगों ने इसे यूज करने की जगह घर के कबाड़ में बंद कर दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *