अंबिकापुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट के मामले में शासन के साथ हुई चर्चा और प्रकरण में सही कार्रवाई शुरू होने से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गुरुवार से नियमित कार्य पर लौट आएंगे।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 1 जून को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा विभागीय सचिव के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में राजापुर प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी के अलावा अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की उपलब्धता, स्टाफ की कमी, वाहन सुविधा, न्यायालयीन कार्यों के लिए आधारभूत ढांचे और अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। संघ के अनुसार शासन ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया है।
शासन की ओर से दिए गए आश्वासन और प्रारंभिक कार्रवाई को देखते हुए संघ ने प्रस्तावित सामूहिक अवकाश कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके चलते 4 जून से प्रदेश के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने नियमित शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राजस्व, न्यायालयीन, निर्वाचन, जनगणना सहित अन्य प्रशासनिक कार्य अब सामान्य रूप से संचालित होंगे। संघ ने बताया कि 3 जून को थाना सीतापुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक की शिकायत पर अपराध क्रमांक 190/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 121(1), 132 और 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के समक्ष नामजद आरोपी नाजिम राजा और पंकज गुप्ता की उपस्थिति दर्ज हो चुकी है तथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट का आरोप सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर लगा है। दूसरी ओर विधायक की बहन सीमा धनकी ने भी नायब तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। बताया गया कि सीमा धनकी अपने पति की पैरोल संबंधी दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची थीं, जहां कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ।आरोप है कि इससे आहत होकर सीमा धनकी ने अपने भाई विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों के माध्यम से नायब तहसीलदार को राजापुर बुलवाया। वहां प्रारंभिक बातचीत के बाद विवाद बढ़ गया और विधायक समर्थकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...