Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के मंदिर में फिर तोड़फोड़ - Ekhabri.com

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के मंदिर में फिर तोड़फोड़

पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिदुओं के पूजास्थल को निशाना बनाया गया है। कुछ उन्मादियों ने कराची शहर के एक मंदिर पर हमला करते हुए उसमें रखी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। इस वारदात से कराची के हिंदू समुदाय में भयमिश्रित आक्रोश पैदा हो गया है। खासकर कोरंगी क्षेत्र में, जहां किसी भी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।
पुलिस ने बताया कि कराची के कोरंगी क्षेत्र स्थित श्री मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया। मंदिर कोरंगी थानाक्षेत्र के ‘जे” इलाके में स्थित है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का मुआयना करने के बाद लोगों से पूछताछ की। पाकिस्तान में मंदिरों पर अक्सर हमले होते रहते हैैं।
समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर कोरंगी थाने में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संजीव ने बताया है कि मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग बुधवार की रात मंदिर परिसर में पहुंचे और उसके केयरटेकर के बारे में पूछताछ की। वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों ने जब केयरटेकर के मौजूद नहीं होने की बात कही, तो आरोपितों ने प्रतिमाओं पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद हमलावर कर्मचारी को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। संजीव ने कहा, ‘हम हमलावरों को नहीं पहचानते।”
कोरंगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजल बशीर मेमोन ने बताया कि मंदिर एक घर के हाल में है और उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।
सिंध के मुख्यमंत्री के सलाहकार व कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब सिद्दीकी ने ट्वीट किया, ‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंदिर को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।”
पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले की प्रमुख वारदातें :
-अक्टूबर, 2021 में कोटरी में सिंधु नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक मंदिर को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया
-अगस्त, 2021 में भोंग स्थित गणेश मंदिर में स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ की
-दिसंबर, 2020 में खैबर पख्तूनख्वा के ऐतिहासिक मंदिर को जला दिया गया
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *