जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के शिकंजे से आतंकी संगठन हताश हैं। उनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है। सीमा पर सख्ती का असर यह है कि पाकिस्तान से भी उनके लिए नई खेप नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में कश्मीर के युवाओं को ही गुमराह कर आतंकी बनाने की साजिश रची गई है। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। इसकी मदद से उन्हें हथियार उठाने के लिए उकसाया जा रहा है। इस बात का पर्दाफाश गत दिनों सेना के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी तवार वागे और आमिर अहमद मीर ने किया। इस सूचना के बाद सेना, सुरक्षाबलों व पुलिस की साइबर सेल साजिश को नाकाम बनाने में जुट गई है।
पहले आतंकियों के समर्थक युवाओं से मिलकर आतंकी बनने के लिए उकसाते थे, लेकिन सेना व सुरक्षाबलों की घाटी में ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बाद युवाओं की अब साइबर भर्ती हो रही है। ओवर ग्राउंड वर्कर युवाओं को इंटरनेट मीडिया पर झूठे वीडियो दिखाने के साथ दुष्प्रचार के अन्य तरीकों से गुमराह कर रहे हैं। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के आगे हथियार डालने वाले आतंकवादियों तवार वागे व आमिर अहमद मीर ने बताया कि उन्हें पाक में सक्रिय हैंडलरों ने फेसबुक से भर्ती किया था। उन्हें खालिद और मोहम्मद अब्बस श्ोख का कोड नेम दिया। आनलाइन ट्रेनिग देकर आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाया था। आतंकी बनने के बाद दोनों सिर्फ एक बार शोपियां में स्थानीय आतंकी से मिले थे। आतंकी गुमराह युवकों से दूरी बनाकर इस समय यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके पकड़े जाने के बाद कोई परेशानी न पैदा हो। फेसबुक, यू-ट्यूब से युवाओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, कश्मीर में इंटरनेट मीडिया से करीब 40 युवाओं को आतंकी बनने के लिए बरगलाया है। इनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर से हैं।। इस समय जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी तंजीमों को कैडर के साथ हथियारों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उत्तरी कश्मीर में मारे गए 22 वर्षीय स्थानीय आंतकी आमिर सिराज को भी इंटरनेट मीडिया की मदद से ही आतंकी बनाया गया था। स्नातक के अंतिम वर्ष का विद्यार्थी सिराज फुटबाल का खिलाड़ी भी था। वह 24 जून को घर से लापता हो गया था। बाद में यह सूचना मिली थी कि वह जैश-ए-मुहम्मद में भर्ती हो गया था। वह आत्मसमर्पण करना चाहता था, लेकिन उसके सहयोगियों ने धमकी दी थी कि ऐसा करने पर परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...