कश्मीर के शोपियां जिले के बटगुंड में कश्मीरी हिंदुओं की बस्ती में हमला करने की फिराक में आए आतंकियों को सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में जान बचाकर भागना पड़ा। यह आतंकी कश्मीरी हिंदुओं की घाटी में वापसी को रोकने की साजिश के तहत हमला करने के प्रयास में थे। इन आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम ने बीते दिनों कश्मीरी हिंदुओं और गैर मुस्लिमों को घाटी छोड़ने की धमकी दी थी। बीते एक पखवाड़े के दौरान शोपियां और कुलगाम में किसी कश्मीरी हिंदू या किसी अल्पसंख्यकों के इलाके में सुरक्षा चौकी पर हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले पांच अप्रैल को आतंकियों ने शोपियां चोटीगाम इलाके में कश्मीरी हिंदू बालकृष्ण उर्फ सोनू को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इसके बाद 13 अप्रैल को आतंकियों ने कुलगाम में सतीश सिंह जम्वाल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी।
बटगुंड में कश्मीरी हिंदुओं के तीन से चार परिवार ही रहते हैं। इन परिवारों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए एक सुरक्षा चौकी भी स्थापित है। इसे माइनारिटी सिक्योरिटी पिकेट कहते हैं। आतंकियों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बाग के रास्ते अल्पसंख्यकों के घरों की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा चौकी के बाहर मौजूद जवानों ने उन्हें देख लिया। जवान ने अपने साथियों को सचेत करने के साथ ही आतंकियों को ललकारा। इस पर आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोली चला दी। सुरक्षाकर्मियों ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक गोलियां चलीं। इसी दौरान आतंकी बाग में पेड़ों और घास की आड़ में जान बचाकर भाग गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...