दुर्ग। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आयु बढ़ने से सामान्य तौर पर प्रतिरोधक क्षमता घटती है। इसके साथ ही गंभीर बीमारियां हों तो कोविड जैसे रोग में विषम स्थिति पैदा हो जाती है। यदि आरंभ से पचास वर्ष से अधिक आयु वाले कोरोना लक्षण वाले नागरिकों का चिन्हांकन कर लिया जाए तो तुरंत टेस्ट कर इलाज आरंभ किया जा सकता है जिससे भविष्य में लक्षण और बढ़ने की आशंका न्यूनतम रह जाएगी और आसानी से जान बचाई जा सकेगी।
कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए, जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए। सर्वे टीम इस संबंध में विशेष रूप से भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि कभी कभी किसी बुजुर्ग नागरिक के मन में यह शंका हो सकती है कि वे तो घर से निकले ही नहीं, फिर उन्हें कोविड नहीं होगा। उनके जो लक्षण हैं वो सामान्य बुखार के हैं। ऐसा नहीं है यह कोविड के लक्षण भी हो सकते हैं क्योंकि कभी कभी घर के दूसरे सदस्य बिना लक्षणों वाले होते हैं और वे वाहक बन जाते हैं। इसलिए सर्दी बुखार, खराश या कोविड के अन्य लक्षण नजर आ रहें हों तो जरूर टेस्ट कराएं। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि टेस्टिंग के लिए लगी टीम की संभावनाओं का पूरी तरह से उपयोग करना है। यह टीमें जितनी सक्रियता से कार्य करेंगी, तेजी से कार्य करेंगी, टेस्टिंग की रफ्तार उतनी ही तेजी से बढ़ेगी। इस प्रक्रिया में समय घटने से लोग भी अधिकाधिक संख्या में टेस्टिंग के लिए उत्साहित होंगे। कलेक्टर ने कहा कि मरीज के पाजिटिव आते ही उसे मेडिकल किट उपलब्ध करा दिया जाए।
डाक्टर की अनुशंसा और मरीज की अंडरटेकिंग प्राप्त होते ही मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करा दी जाए। कलेक्टर ने कहा कि रिस्पांस टाइम बेहतरीन होना चाहिए। कोरोना से जुड़े मामलों में हम जितनी तेजी से पहल करते हैं स्थिति ठीक करने की गुंजाइश उतनी ही बेहतर हो जाती है। कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर की स्थिति की मानिटरिंग भी की। उन्होंने कहा कि कंचादुर एवं शंकराचार्य कोविड केयर सेंटर दोनों ही जगहों पर अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए भोजन की और साफसफाई की व्यवस्था की नियमित मानिटरिंग करें। काल सेंटर से जो फीडबैक आ रहे हैं उनके मुताबिक भी चीजों को बेहतर करने की कोशिश करें। कोविड कंट्रोल सेंटर में आने वाले फोन काल पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन में रह रहे सभी लोगों के घरों में स्टिकर अनिवार्य रूप से जरूरी हैं। इसके साथ यह भी मानिटरिंग जरूरी हैं कि वे घर से नहीं निकले। उन्हें आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराएं। ग्रासरी आदि की जरूरतों के लिए पड़ोसियों से भी आग्रह करें कि उनकी मदद करें ताकि संक्रमण न फैले।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...