भारत में इलेक्ट्रिक कार की मांग बडी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कई कंपनियां अपनी EVs भारत में लांच कर रही हैं। इस बीच नई Maxus Mifa 7 इलेक्ट्रिक MPV (New Maxus Mifa 7 electric MPV) की तस्वीरें लीक हो गई हैं। यह सबसे नई इलेक्ट्रिक एमपीवी है। यह Mifa 9 इलेक्ट्रिक MPV से नीचे है, जिसे चीन और यूरोप में 2022 के मिड में लॉन्च किया था। Mifa 9 इलेक्ट्रिक एमपीवी को 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था।
मीफा 7 भारत में लांच होगी, क्योंकि इसमें एक खास चीज है। इसमें स्वैपेबल बैटरी तकनीक है। Maxus Mifa 7 के दो वैरिएंट होंगे। मैक्सस ब्रांड SAIC-GM-Wuling JV का एक ब्रांड है। Wuling Air EV को भारत के लिए MG कॉमेट के रूप में लॉन्च करने की घोषणा की है। जैसे Maxus D90 को MG Gloster और Baojun 530 को MG Hector के नाम से बेचा जाता है। Mifa 7 की कीमत, फीचर्स और साइज BYD e6 से ज्यादा होगी।
Maxus Mifa 7 की लंबाई 4907 मिमी, चौड़ाई 1885 मिमी, ऊंचाई 1756 मिमी और व्हीलबेस 2975 मिमी है। बाहर की ओर इसमें स्लाइडिंग डोर देखने को मिलते हैं। एमपीवी की डिज़ाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। इसका फ्रंट फेसिया और व्हील्स सबका ध्यान आकर्षित करते हैं। Maxus Mifa 7 की लीक इंटीरियर इमेज से पता चलता है कि यह 6-7 सीट वाले लेआउट के साथ आएगी। मैक्सस ब्लैक रूफ ऑप्शन भी ऑफर करेगा। Mifa 7 में इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर मिलने की संभावना कम है।
Mifa 7 में एक स्वैपेबल बैटरी ऑप्शन मिल सकती है। हालांकि Mifa 7 के बैटरी साइज की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। Mifa 9 में 560 किमी प्रति चार्ज (CLTC परीक्षण) की रेंज के साथ 90 kWh CATL की बैटरी मिलती है। लेकिन, Mifa 9 का डायमेंशन 5270/2000/1840/3200 (लंबाई/चौड़ाई/ऊंचाई/व्हीलबेस) है। Mifa 7 एक छोटा ईवी है, जिसमें छोटी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Maxus Mifa 7 इलेक्ट्रिक मोटर 180 kW (241 bhp) की पावर जेनरेट करने में सक्षम है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 180 किमी/घंटा है। स्वैपेबल बैटरी तकनीक वर्तमान में चीन में काफी पसंद की जा रही है। Nio (EP9 इलेक्ट्रिक हाइपरकार का निर्माता) वर्तमान में चीन में 1330 और यूरोप में 12 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन संचालित करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 3, 2026 /
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...