Google Analytics Meta Pixel कार्रवाई से दहशत में थे आरोपी, तबादले की खबर से फोड़ रहे पटाखे, टीआई बोले अभी जाऊंगा नहीं - Ekhabri.com

कार्रवाई से दहशत में थे आरोपी, तबादले की खबर से फोड़ रहे पटाखे, टीआई बोले अभी जाऊंगा नहीं

गुरुर । बालोद जिले के छह थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। पूरे छत्तीसगढ़ में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। हालांकि अभी थाना प्रभारी अपने नए जगहों पर ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। गुरुर थाने में पदस्थ प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा लगातार की गई अपराधियों की धरपकड़ के चलते उनमें दहशत का माहौल था। खास तौर से जुआ, शराब, सट्टा पर उन्होंने ताबड़तोड़ कार्यवाही की। एक-एक व्यक्ति जो इसमें शामिल थे उन्हें गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। उनकी कार्यवाही से लगातार अपराध जगत में दहशत का माहौल रहा। स्थिति में इतना सुधार आया कि जहां एक समय खुलेआम जुआ, सट्टा, शराब चलता था। वहां अब लोग घबराते हैं। जहां देसी शराब दुकान के आसपास शराबियों का जमघट लगता था वहां अब लोग बैठ कर पीने से घबराते हैं। पुलिस के इस कार्यवाही से नगर वासियों ने भी राहत की सांस ली। पर इस शांति में फिर से अशांति फैलाने का आरोप अपराधी और असामाजिक तत्व के लोग कर रहे हैं। वह इसलिए कि जैसे ही थाना प्रभारी के तबादले की खबर सामने आई उन लोगों द्वारा पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई जा रही है। जो समाज के लिए भी चिंता का विषय है। समाज के प्रति चिंतकों का कहना है कि अपराधी किस्म के लोगों द्वारा इस तरह से थाना प्रभारी के तबादले की सूचना के बाद जश्न मनाया जाना, अपराध को ही बढ़ावा है। यह गलत परंपरा शुरू की जा रही है। जिसका जागरूक वर्ग को विरोध करना चाहिए। ऐसे में पुलिस का मनोबल कमजोर होता है। एक तरफ जहां पुलिस समाज सुधारक की भूमिका निभा सकते हैं लेकिन अगर उन पर विभागीय तबादले की कार्रवाई हो तो ऐसे में उनके जाने के बाद दोबारा अपराधी किस्म के लोग अपना पांव पसारे तो इससे समाज का ही नुकसान है। पुलिस और कानून का मकसद होता है कि अपराधी अपराध छोड़कर सही रास्ते में आ जाए। समाज के मुख्यधारा में जुड़े। लेकिन यहां तो धारा उल्टी बहने लगी है। सोरर सहित कुछ गांव से यह शिकायत सामने आई है कि थाना प्रभारी के तबादले की खबर मिलने के बाद जो लोग पहले शराब जुआ सट्टा में संलिप्त रहते थे, जिन्हें पुलिस ने कभी पकड़ा था, वह पटाखे फोड़ रहे हैं। ऐसे ही शिकायत कुछ माह पूर्व बालोद क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में भी आई थी। जहां पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ की गई और तीन से चार लोगों को जेल भेजा गया और बाद में जब जमानत पर छूट कर आए तो उनके द्वारा पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया। और अपराध को बढ़ावा दिया गया। ऐसे में लोग कानून का भी मजाक उड़ाते हैं। गुरुर के कई ऐसे गांव हैं जो शराब और सट्टा जुआ का गढ़ बना हुआ था। पर अब वहां शांति का माहौल है। लेकिन एक बार फिर अपराधी किस्म के लोग अपने तंबू से बाहर आने लगे हैं। इसकी खबर मिलने पर स्वयं थाना प्रभारी रोहित मालेकर का कहना है कि अभी तो मैं गया नहीं हूं। जब तक गुरुर में हूं कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मेरे तबादले को अभी कुछ दिन और अधिकारियों ने रोका है। अभी कुछ हफ्ते मैं अभी गुरुर में हीं रहूंगा। क्योंकि जहां स्थिति सुधर रही है और जाने के बाद स्थिति ना बिगड़े इसलिए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। बिगड़ते माहौल को संभालना पुलिस का अहम काम होता है। गुरुर ब्लॉक में स्थिति विस्फोटक ना हो इसे देखते हुए थाना प्रभारी अभी वहीं रहेंगे और उन्हें यहां से रिलीव नहीं किया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि जो जो अभी भी अपराध में संलिप्त हैं उनकी शिनाख्त कर उन पर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस और कानून का मजाक उड़ाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *