Google Analytics Meta Pixel बड़ो बकायादारों पर हो सकती है कर्की की कार्यवाही - Ekhabri.com

बड़ो बकायादारों पर हो सकती है कर्की की कार्यवाही

राजस्व वसूली जारी , घर-घर जाकर संपत्तिकर वसूली को लिए दी गई नोटिस

रायपुर। राजस्व विभाग द्वारा संपत्तीकर सहित सभी करों की वसूली लेज कर दी गई है। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जानकारी के साथ ही नोटिस भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सख्ती बरतते हुए, लोगों द्वारा कर नहीं चुकाने पर कुर्की करने तक के आदेश दिए जाएंगे।

महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त सौरभ कुमार, राजस्व विभाग की अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभार के आदेशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में प्रतिदिन अभियानपूर्वक सम्पतिकर सहित निगम के सभी करों की वसूली तेजी से करने का क्रम जारी है। सभी 70  वार्डों में नगर निगम की टीमों घर – घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पाम्पलेट वितरित किया जा रहा है। इसकी सभी जोन कमिश्नर और जोन सहायक राजस्व अधिकारी मानिटरिंग कर रहे हैं ।

बड़े बकायादारों पर सख्ती

बड़े बकायादारों से कड़ाई से वसूली करने तत्काल निगम को सम्पूर्ण करों की अदायगी नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। जोन की समस्त राजस्व टीमों द्वारा करदाताओं की घर में अनुपस्थिति होने पर घर के दरवाजे पर सम्पतिकर डिमांड नोटिस चस्पा की जा रही है। महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सभी 10 जोनों  के 70 वार्डो में निगम राजस्व विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निगम के करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर उन्हें तत्काल निगम करों की अदायगी करने समझाइस दी जा रही है । लोगों की सुविधा के लिए निगम राजस्व विभाग के पाम्पलेट बांटे जा रहे हैँ, ताकि किसी भी करदाता नागरिक को रायपुर नगर निगम के करो की अदायगी करने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। आज लगातार तीसरे दिन  निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 कबीर नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी इम्पीरियल हाईट्स परिसर में अभियान घर-घर जाकर संपत्तिकर वसूली नामातरण करवाने संबंधी नोटिस करदाताओं को दी । जिन घरों में ताले लगे पाये गये,वहां राजस्व अमले के कर्मचारियों ने मुख्यद्वार पर संपत्तिकर जमा करने नामातरण करवाने संबंधी नोटिस चस्पा करने कार्यवाही की।

Read Also   बेटियों को दें अच्छी शिक्षा, रखें स्वास्थ्य  का ख्याल: भूपेश बघेल

आज नगर पालिक निगम रायपुर  के समस्त जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा  जोन कमिश्नर के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी सहित राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में नगर  निगम के  हित में सभी 70 वार्डों में अभियान चलाकर जोरदार वसूली की है। इसमें निगम जोन 1 की राजस्व विभाग की टीम ने आज 120 करदाताओं से 8 लाख 85 हजार 986 रूपये राजस्व वसूला है। जोन 2 की टीम ने 58 करदाताओं से 9 लाख 37  हजार 993 रूपये, जोन 3 की टीम ने 65 करदाताओं से 5 लाख 12 हजार 572 रूपये, जोन 4 की टीम ने 73 करदाताओं से 5 लाख 41 हजार 702 रूपये,  जोन 5 की टीम ने 82 करदाताओं से 7 लाख 11 हजार 468 रूपये, जोन 6 की टीम ने 106 करदाताओं से 4 लाख 68 हजार 799 रूपये, जोन 7 की राजस्व विभाग की टीम ने  65  करदाताओं से 3  लाख 17 हजार 448 रूपये, जोन 8 की राजस्व विभाग की टीम ने  119 करदाताओं से 3 लाख 34 हजार 768 रूपये, जोन 9 की टीम ने 94 करदाताओं से 9 लाख 24 हजार 604 रूपये एवं जोन 10 की राजस्व विभाग की टीम ने 87 करदाताओं से 4 लाख 57 हजार 358 रूपये का राजस्व आज एक दिन के अभियान में वसूला। अभियान में आई तेजी से नगर निगम के हित में सभी 10 जोनों की राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष के आदेशानुसार निरन्तरता से जारी रहेगा।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...