Google Analytics Meta Pixel प्रशासन ने कसी कमर कोरोना को लेकर हुई बड़ी बैठक - Ekhabri.com

प्रशासन ने कसी कमर कोरोना को लेकर हुई बड़ी बैठक

रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने आज कलेक्ट्रेट में कोरोना रोकथाम और नियंत्रण के लिए बनाए गए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। जिसमे उन्होंने ज्यादा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए है। स्थानों में अधिक संक्रमित पाए गए हैं उन इलाको को कांटेंटमेन जोन बनाने की बात कहा जा रहा है।

बैठक में कोरोना पॉजिटिव आए सभी मरीजों के कांटेक्ट सूची तैयार कर ट्रेसिंग कर उनका भी सैंपल लेने पर जोर दिया गया। इन लोगों की ड्रेसिंग के साथ उनसे मिलने वाले लोगों को भी जांच के लिए कहा जाएगा इसके साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के लिए भी कुछ पहल करने की कोशिश की जा रही है इसके लिए सोशल मीडिया मीडिया और समाजसेवी संस्थाओं की मदद लेने की भी बात की गई है।

हॉस्पिटल में मरीजों के लिए बेड और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की लिए कहा गया है इसके अंतर्गत माना हॉस्पिटल, लालपुर हॉस्पिटल और आयुर्वेदिक कॉलेज हाॅस्पिटल को कोरोना मरीजों के लिए जल्द तैयार कर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाॅफ कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के कहा गया है। बैठक में हॉस्पिटल में तैयार होने वाले आईसीयू को भी लेकर चर्चा की गई और मरीजों के लिए इसका इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया।

सूत्रों की माने तो शहर के डंगनिया, डीडी नगर, पचपेड़ी नाका, अवंति विहार, खम्हारडीह, मोवा, अमलीडीह, न्यू राजेन्द्व नगर, समता कॉलोनी रामकुन्ड, टाटीबंध, कटोरा तालाब, हीरापुर और रायपुरा जैसे क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसे व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे क्षेत्रों को जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...