Google Analytics Meta Pixel महाकुंभ के सबसे छोटे नागा संन्यासी की उम्र 8 साल - Ekhabri.com

महाकुंभ के सबसे छोटे नागा संन्यासी की उम्र 8 साल

संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ के लिए हजारों की संख्या में नागा साधुओं ने अपने अखाड़े की छावनी में धर्म और आध्यात्म की गंगा बहानी शुरू कर दी है। बड़े नाम और ओहदे वाले इन संतों के बीच महज़ आठ साल का एक बाल नागा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह महाकुंभ में सबसे कम उम्र का नागा है। इस बाल नागा के दर्शन कर इनका आशीर्वाद लेने के लिए अखाड़े की छावनी में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहता है। बाल नागा 14 जनवरी को होने वाले पहले शाही यानी राजसी स्नान में अपने जूना अखाड़े में सबसे आगे चलेगा।

 

 

 

प्रयागराज महाकुंभ में नागा संन्यासियों की भीड़ के बीच अपनी अलग और अमिट छाप छोड़ने वाले इस बाल नागा का नाम गोपाल गिरि है। आठ साल की जिस छोटी सी उम्र में दूसरे बच्चे खिलौनों से खेलते हैं। मां-बाप के बिना एक पल भी नहीं रह पाते, उस उम्र में गोपाल गिरि दिगंबर यानी नागा स्वरूप में शरीर पर भभूतधारण कर जब धर्म और आध्यात्म की गूढ़ बातें बताते हैं तो देखने वाले दंग रह जाते हैं।

 

 

 

कड़कड़ाती ठंड में भी गोपाल गिरि के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होता। गले में रुद्राक्ष की माला होती है और एक हाथ में कभी त्रिशूल तो कभी फरसा और दूसरे हाथ में भगवान भोलेनाथ का प्रिय डमरू। महज आठ साल के गोपाल गिरि जब धर्म और अध्यात्म पर चर्चा शुरू करते हैं और मोह माया से दूर रहकर ईश्वर की आराधना में अपना वक्त बिताने का ज्ञान देते हैं, तो सुनने वाले हैरत में पड़ जाते हैं।

Read Also  सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से रवाना

 

 

 

गोपाल गिरि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा के रहने वाले हैं। जब वह सिर्फ तीन साल के थे, तभी उनके माता-पिता ने उन्हें गुरु को सौंप दिया था। अखाड़े ने पहले उन्हें शस्त्र और शास्त्र का शुरुआती ज्ञान दिया और फिर नागा संन्यासी के तौर पर उनकी दीक्षा हुई। नागा संन्यासी बनने के बाद गोपाल गिरि का परिवार और बाहरी दुनिया से नाता पूरी तरह टूट चुका है। उनका बाल मन कभी न तो विचलित होता है और ना ही मोह पालता है, लेकिन परिवार के लोग जब मिलने आते हैं तो वह उन्हें मना भी नहीं करते। कभी कभार फोन पर भी बात कर लेते हैं। गोपाल गिरि के मुताबिक उन्हें न तो खिलौनों से खेलने का शौक है और ना ही वह सांसारिक दुनिया में लौटना चाहते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *